पंजाब पुलिस बन रहा हाईटेक, DGP गौरव यादव ने संगरूर में साइबर पुलिस स्टेशन का किया शुभारंभ
Punjab: पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को संगरूर जिले में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। डीजीपी ने संगरूर में साइबर पुलिस स्टेशन (Cyber Police Station) का शुभारंभ किया। ये सुविधाएं पुलिस को Hi-Tech बनाने के उद्देश्य से विकसित की गई हैं।
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन का उद्घाटन करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह पुलिस स्टेशन ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, पहचान संबंधी चोरी/छेड़छाड़, साइबर बुलिंग, हैकिंग और ऑनलाइन घोटालों जैसे साइबर क्राइम के अनुसंधान और समाधान के लिए एक समर्पित केंद्र के रूप में कार्य करेगा। इस पुलिस स्टेशन को लेटेस्ट तकनीक से लैस किया गया है और इसमें डिजिटल फॉरेंसिक और साइबर क्राइम जांच में विशेषज्ञता प्राप्त प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

DGP ने पटियाला रेंज के डीआईजी मनदीप सिंह सिद्ध के साथ नए पुलिस स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत भी की।
संगरूर में साइबर पुलिस स्टेशन के दौरे के दौरान एक फरियादी अशोक भंडारी ने डीजीपी से मुलाकात कर पंजाब पुलिस द्वारा उसकी साइबर धोखाधड़ी के मामले का निपटारा करने के लिए की गई कार्रवाई के लिए धन्यवाद किया। बता दें कि ऑनलाइन व्यापार के माध्यम से 1.29 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई थी, लेकिन जिला पुलिस की साइबर टीम ने FIR दर्ज होने के तुरंत बाद 30 लाख रिकवरी कर ली थी।
पंजाब पुलिस के नए प्रोजेक्ट्स:
1)नए कैंटीन और आगंतुकों के लिए सुविधाएं
2)कार्यालय के आसपास बैठने के लिए Shade
3)District Police Complex को अपग्रेड करना












Click it and Unblock the Notifications