दीप सिद्धू की फिर बढ़ी मुश्किलें, पंजाब में SC/ST एक्ट में केस दर्ज हुआ, जानिए क्या है मामला

जालंधर। किसान आंदोलन के दौरान देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर निकाले गए ट्रैक्टर मार्च के उपद्रव में आरोपों का सामना कर रहे पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मुश्किलें दूर नहीं हो रहीं। कुछ महीने पहले दीप सिद्धू को पुलिस ने हिंसा मामले में गिरफ्तार किया था। अब दीप सिद्धू समेत 6 लोगों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। यह ताजा मामला थाना नई बारादरी का है, जहां गुरु रविदास टाइगर फोर्स के प्रधान जस्सी तल्हन की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

दीप सिद्धू के खिलाफ शिकायत दर्ज

दीप सिद्धू के खिलाफ शिकायत दर्ज

दीप सिद्धू के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि 1 अक्टूबर की देर रात सोशल मीडिया पर लाइव हो दीप सिद्धू ने एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में उनके समाज के बारे में गलत शब्द बोले गए हैं। इससे पहले दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा से पहले भी दीप सिद्धू ने वीडियो बनाकर अपने समर्थकों को उकसाया था। जिसके बाद ​किसान संगठनों और भाजपाइयों के बीच ठन गई थी। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दीप सिद्धू को लेकर कहा था कि, हम उसे नहीं जानते। टिकैत ने कहा था कि, वो भाजपा का आदमी है।

भारतीय किसान यूनियन का निशाना

भारतीय किसान यूनियन का निशाना

वहीं, दिल्ली की हिंसा मामले में दीप सिद्धू ने बाद में एक वीडियो जारी कर कहा था कि लाल किला पर खालसा वाला झंडा तो हमने ही लगाया। मगर उपद्रव में अपना हाथ नहीं था। उन्होंने कहा कि कुछ संगठनों के नेताओं ने तय रूट फॉलो नहीं करने की बात पहले ही कही थी। उधर, भारतीय किसान यूनियन दीप सिद्धू को ही जिम्मेदार ठहराने लगी। बाद में दीप सिद्धू को पुलिस ने खोजकर गिरफ्तार किया।

3,000 पन्नों की चार्जशीट हुई थी दायर

3,000 पन्नों की चार्जशीट हुई थी दायर

दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस ने दीप सिद्धू और 15 अन्य लोगों के खिलाफ 3,224 पन्नों की चार्जशीट तीस हजारी कोर्ट में दायर की थी। उस चार्जशीट के 3,224 पन्नों में से 250 में बताया गया कि कैसे पूरी 'साजिश' रची गई और कैसे उसे अंजाम दिया गया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दीप सिद्धू और लाखा सिधाना मुख्य साजिशकर्ता थे, वहीं चार्जशीट में कई प्रमुख किसान नेताओं के नाम भी शामिल हैं। पुलिस ने इनमें से कई आरोपितों पर देशद्रोह, दंगा, हत्या के प्रयास और डकैती सहित भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं के तहत आरोप लगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+