करतारपुर कॉरिडोर के रस्ते में आ रही दरगाह को प्रशासन ने हटवाया, फिर शुरू हुआ काम

पंजाब। करतारपुर कॉरिडोर के लिए बनाई जा रही सड़कों के रास्ते में दरगाह और मंदिर के आ जाने से करतारपुर कॉरिडोर की सड़कों का काम बीते कुछ दिनों से रोक दिया गया था, लेकिन प्रशासन ने शनिवार की देर शाम बल पूर्वक दरगाह को गिराकर वहां करतारपुर कॉरिडोर की सड़कों का काम शुरू करवा दिया गया है। अधिकारियों का कहना था कि मंदिर को लेकर भी मंदिर प्रशासन से बात चल रही है, उसका भी हल जल्द निकल लिया जाएगा।

dargah removed for kartarpur corridor

रास्ते में आ रहे थे दरगाह और मंदिर

दरअसल, बीते कुछ दिनों से गुरदासपुर के सरहदी हल्का डेरा बाबा नानक में बनाए जा रहे करतारपुर कॉरिडोर की सड़को का काम रुका हुआ था। कारण था सड़कों के रस्ते में आ रहे दो धार्मिक स्थल दरगाह और मंदिर, इन दोनों धार्मिक स्थानों का करतारपुर कॉरिडोर के रस्ते में आने से प्रशासन के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी हो रही थीं, लेकिन शनिवार की शाम प्रशासन ने बल पूर्वक दरगाह को करतारपुर कॉरिडोर के रस्ते में से हटा दिया और मशीनों के जरिए दरगाह को मिट्टी में दफन कर दिया।

क्या कहते हैं एसडीएम

एसडीएम डेरा बाबा नानक गुरसिमरन सिंह ढिल्लों का कहना है पुरानी दरगाह को नहीं गिराया गया, जो हिस्सा सड़क के बीच आ रहा था उसको हटाकर काम शुरू कर दिया है और मंदिर का कुछ हिस्सा जिसमे दो कमरे बने हुए हैं, उनको लेकर मंदिर प्रशासन से बात चल रही है। उसका भी जल्द हल कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+