पंजाब दलित वोटरः कांग्रेस के पास CM चन्नी, SAD के साथ BSP, BJP के पास है ये मास्टर प्लान
पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी दल खुद को 'दलित-हितैषी' साबित करने में जुटे हुए हैं। प्रदेश में किसान आंदोलन का काफ़ी असर देखने को मिल रहा है।
चंड़ीगढ़, अक्टूबर 15, 2021। पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी दल खुद को 'दलित-हितैषी' साबित करने में जुटे हुए हैं। प्रदेश में किसान आंदोलन का काफ़ी असर देखने को मिल रहा है। इसी वजह से दलितों और अन्य समुदायों के बीच जट सिखों के खिलाफ ध्रुवीकरण भी हो सकता है। पंजाब में जट सिख मतदाताओं की तादाद सिर्फ़ 18 फ़िसद है लेकिन सियासी ज़मीन पर उनकी पकड़ अच्छी है। शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद भारतीय जनता पार्टी रविदास और वाल्मीकि समुदायों के बीच अपनी पैठ को मज़बूत करने की लगातार कोशिश कर रही है। पंजाब में इन दोनों समुहों को मिलाकर दलित मतदाता 37 फिसद हैं।

दलित समुदाय का दबदबा
पंजाब के दोआबा क्षेत्र के जालंधर, कपूरथला, नवांशहर और होशियारपुर जिलों में दलित वोटरों की अच्छी पकड़ है। वही इन क्षेत्रों में बहुजन समाज पार्टी की भी सियासी ज़मीन काफ़ी मजबूत है। भाजपा के दो प्रमुख नेता केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला रविदास समुदाय से हैं और इसी क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। वहीं सूफी गायक हंसराज हंस (सांसद, उत्तरी दिल्ली) जालंधर के वाल्मीकि समुदाय से ही आते हैं। पंजाब में जट सिखों के पास 93 फ़ीसद से ज़्यादा खेती वाली ज़मीनें हैं, जबकि दलितों के पास केवल सिर्फ़ फ़ीसद है। बावजूद इसके पंजाब की सियासत में दलित समुदाय एक अहम किरदार अदा करते आया है। किसी भी राजनीतिक दल को सत्ता में क़ाबिज़ होने के लिए दलित समुदाय को साथ लेकर ही चलना होगा।

भगवान बाल्मीकि जयंती सप्ताह
भारतीय जनता पार्टी चुनाव इन समुदायों के वोटबैंक को साधने के लिए भगवान बाल्मीकि की जयंती सप्ताह मना रही है। 14 अक्टूबर से कार्यक्रम का आग़ाज़ हो चुका है, 20 अक्टूबर तक चंडीगढ में भगवान बाल्मीकि जयंती सप्ताह मनाया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए कहा कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि की जयंती है। इस साल भारतीय जनता पार्टी भगवान बाल्मिकी जयंती को खास बनाने के लिए भगवान बाल्मीकि जयंती सप्ताह मना रही है। इसी कड़ी में धनास के कम्युनिटी सेंटर में आद (15 अक्टूबर) मेडिकल कैंप और वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप में लोगों को मुफ़्त इलाज के साथ मुफ्त दवाईयां भी दी गई।

विशाल लंगर का आयोजन
चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि शिक्षा, खेलकूद और अन्य एक्टिविटीज में मेधावी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनुसूचित वर्ग से सम्बंधित छात्र-छात्राओं को 16 अक्टुबर को सम्मानित किया जाएगा। वहीं मलोया में 17 अक्टूबर को स्पोर्ट्स इवेंट करवाये जाएंगे। 18 अक्टूबर को भगवान बाल्मीकि की जीवनी पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। 19 अक्टूबर को मौली जागरां में भगवान बाल्मीकि के नाम भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमे सांसद हंस राज हंस विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। अरुण सूद ने बताया कि भगवान बाल्मिकी मंदिर सेक्टर 24 में 20 अक्टूबर को बाल्मीकि जयंती के दिन विशाल लंगर का आयोजन किया जाएगा जिसमें कम से कम दस हजार लोग शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि इन आयोजनों को सही तरीके से अंजाम देने के लिए एक समिति बनाई गई है जो सभी आयोजनों को श्रद्धापूर्वक या भव्यता से मनाया जाना सुनिश्चित करेगी ।
ये भी पढें : पंजाब: सिद्धू की सियासत को मज़बूत करने उतरी बेटी राबिया, सियासी गतिविधियों में खूब आ रहीं नजर
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications