शहीद करतार सिंह के नाम पर सियासी माईलेज लेने में जुटी पंजाब कांग्रेस, बनाई ये रणनीति
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सीएम चन्नी राज्य की जनता के लिए सौगातों की झड़ी लगा रहे हैं।
चंडीगढ़, 17 नवम्बर 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सीएम चन्नी राज्य की जनता के लिए सौगातों की झड़ी लगा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लुधियाना दौरे पर उद्योगपतियों के साथ हुई समिट में हलवारा ऐयरपोर्ट बनाने की बात कही थी। हलवारा में एयरपोर्ट बन्ने से लुधियानवियों को टर्मिनल बिल्डिंग का काम शुरू होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 15 नवंबर को हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल का नींवपत्थर रखने की घोषणा की थी लेकिन लेकिन अभी तक हलवारा में एयरपोर्ट टर्मिनल की बिल्डिंग का नींवपत्थर ही नहीं रखा जा सका। वहीं अब खबर आ रही है कि पंजाब सरकार हलवारा एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव केंद्र को भेजेगी।

शहीद करतार सिंह के नाम पर एयरपोर्ट
पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राज वारिंग ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि पंजाब सरकार जल्द देश के महान क्रांतिकारी को श्रद्धाजंलि के रूप में शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम रखने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेगी। शहीद करतार सिंह साराभा के 106वें शहादत दिवस कार्यक्रम में उनके गांव पहुंचे कैबिनेट मंत्री अमरिंदर सिंह राज वारिंग ने राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की और कहा कि राज्य सरकार जल्द ही प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेगी। शहीद करतार सिंह के नाम पर हलवारा ऐयरपोर्ट बनाने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।

18 नवंबर को खुलेंगे टेंडर
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अक्टूबर में एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू करने की घोषणा कर चुके थे लेकिन वो भी इसे शुरू नहीं करवा सके। दरअसल, पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट ने टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया है। टेंडर खुलने की डेट 18 नवंबर है। उसके बाद पीडब्ल्यूडी टेंडर हासिल करने वाली कंपनी को वर्क आर्डर जारी कर सकेगा और कंपनी काम शुरू करेगी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि वर्क आर्डर जारी करते ही संबंधित कंपनी को काम शुरू करने के लिए कह दिया जाएगा। उनका कहना है कि छह माह में एयरपोर्ट टर्मिनल का काम पूरा कर दिया जाएगा। अफसरों के मुताबिक दिसंबर के पहले सप्ताह में हर हाल में काम शुरू कर दिया जाएगा और जून से पहले काम पूरा कर लिया जाएगा।

सराभा गांव के लिए बस सेवा
करतार सिंह के शहादत दिवस के मौके पर पहुंचे राजा वारिंग ने कहा कि देश के सबसे युवा शहीद को श्रद्धाजंलि जिसने 19 साल के उम्र में शहादत प्राप्त की उनके लिए यह सबसे बड़ी श्रद्धाजंलि होगी। कैप्टन संदीप सिंह संधू के प्रस्ताव पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि दाखा के नए बस स्टैंड का नाम शहीद करतार सिंह के नाम पर रखा जाएगा और इसका प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। वहीं, लुधियाना से शहीद करतार सिंह के गांव सराभा के लिए सीधे पंजाब रोडवेड की दैनिक बस सेवा चलेगी। पंजाब के परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि वह देश के महानतम शहीद के पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करेंगे औऱ शहीदों के सर्वोच्च बलिदान के लिए उनके कर्ज़दार रहेंगे। इस राज स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राजा वारिंग को शहीद करतार सिंह सराभा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा सम्मानित भी किया गया।
ये भी पढें: पंजब: SAD विधायक के घर इनकम टैक्स की रेड, सुखबीर बादल ने कहा दबाव डालना चाह रही केंद्र सरकार












Click it and Unblock the Notifications