SYL मुद्दे को लेकर AAP की सरकार पर पंजाब कांग्रेस ने साधा निशाना, वड़िंग ने कही ये बात

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि हमें डर है कि पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा पंजाब के पानियों की रक्षा के लिए की गई सभी कोशिश विफल ना हो जाएं।

चंडीगढ़, 6 सितंबर 2022। एसवाईएल के मुद्दे पर एक बार फिर पंजाब में सियासी पारा चढ़ चुका है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा किया है। पंजाब कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में सतलुज-यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर मान सरकार को घेरा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने राज्य के हितों की रक्षा करने को लेकर आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में चुनाव से बहुत पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव होंगे और अरविंद केजरीवाल भी हरियाणा से ही संबंधित हैं।पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि हमें डर है कि पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा पंजाब के पानियों की रक्षा के लिए की गई सभी कोशिश विफल ना हो जाएं, क्योंकि आप सरकार सर्वोच्च न्यायालय में मजबूत पक्ष रखने को लेकर संकोच कर रही है।

raja warring

राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब कांग्रेस की आशंका को आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता द्वारा अप्रैल में दिए गए बयान ने और मजबूत कर दिया है। आप सांसद सुशील गुप्ता ने कहा था कि 2025 से हरियाणा में एसवाईएल का पानी बहेगा। उन्होंने दावा किया था कि आप यहां सरकार बनाएगी। सुशील गुप्ता ने कहा था कि यह उनका वादा नहीं बल्कि गारंटी है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में किसी भी हद तक जा सकती है। पंजाब में चुनाव से 3 साल पहले, हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में होने वाले हैं।

राजा वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब के हितों के साथ समझौता करने में नहीं हिचकिचाएगी। इसके अलावा, हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल हरियाणा के भिवानी से संबंधित हैं। वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पंजाब के लोगों को स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है कि उनकी सरकार ने पंजाब के पानी को हरियाणा से बचाने के लिए अब तक क्या किया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मद्देनजर भविष्य में वह क्या कदम उठाने वाले हैं, क्योंकि अदालत द्वारा पंजाब और हरियाणा की सरकारों को दोस्ताना तरीके से मसला हल करने के लिए बातचीत करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब: CM भगवंत मान ने दिया इस जिले के किसानों को तोहफा, फसलों का मुआवजा जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+