पंजाब: विकास पर सवाल किया तो कांग्रेस विधायक ने माइक छोड़ युवक पर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर: पंजाब से कांग्रेस के एक विधायक का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शख्स को पीटते नजर आ रहे हैं। पठानकोट की भोआ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल सिंह से इस शख्स ने कथित तौर पर विकास कार्यों को लेकर सवाल किया था। जो विधायक को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने स्टेज पर ही इस शख्स पर लात घूंसे बरसा दिए। इतना ही नहीं विधायक के समर्थकों और सुरक्षाकर्मी ने भी इस शख्स की पिटाई की। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

सभा में बोल रहे थे विधायक

सभा में बोल रहे थे विधायक

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल अपनी विधानसभा भोआ में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। विधायक माइक पर बोल रहे थे और उनके आसपास काफी लोग खड़े थे। इसी दौरान हर्ष कुमार ने विधायक से विकास के कामों को लेकर सवाल किया कि आपने अपने क्षेत्र में क्या कराया है। इस पर जोगिंदर सिंह उसको बुलाकर माइक थमाते हैं और उसको मारना शुरू कर देते हैं। पहले विधायक उसको मारते हैं और फिर पुलिसकर्मियों और कई अन्य लोग भी उसकी पिटाई करते वीडियो में देखे जा सकते हैं। ये घटना मंगलवार की है।

 भाजपा ने साधा निशाना

भाजपा ने साधा निशाना

इस वीडियो को लेकर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने तथ्यात्मक सवाल पूछने के लिए अपने संवाददाता सम्मलेन से पत्रकारों को बाहर कर दिया था। अब पठानकोट के बोहा से कांग्रेस विधायक जोगिंदर सिंह की बारी थी, जिन्होंने एक युवक को सिर्फ सवाल पूछने पर उसके साथ मारपीट की। यह मामला कांग्रेस का असहिष्णु चेहरा दिखाता है। बीजेपी के दूसरे नेताओं ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस से सवाल किए हैं।

कांग्रेस ने विधायक की आलोचना की

इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस की काफी आलोचना हो रही है। इस पर पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बयान देते हुए जोगिंदर पाल की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि को इस तरह से व्यवहार नहीं करना चाहिए। हालांकि मारपीट के आरोपी विधायक जोगिंदर पाल की ओर से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+