जेल से बाहर आकर बोले सिद्धू, 'जब-जब तानाशाही आई, क्रांति भी आई और उस क्रांति का नाम राहुल गांधी है'
Navjot Singh Sidhu: पटियाला जेल से रिहा होने के तुरंत बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही है, अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है।

Navjot Singh Sidhu Released: रोडरेज के एक मामले में पंजाब की पटियाला जेल में बंद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज रिहा हो गए। सिद्धू करीब 10 महीने बाद जेल से बाहर आए हैं। उन्हें 35 साल पुराने रोड रेज मामले में सजा हुई थी। जेल से बाहर आते ही सिद्धू पूरी तरह से आक्रामक दिखे। जेल से निकलने के बाद सिद्धू ने कई सियासी बयान भी दिए। मौजूदा केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।
जब-जब देश में तानाशाही आई तब-तब क्रांति भी आई: सिद्धू
जेल से बाहर आते ही नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने कहा कि मुझे दोपहर के आसपास रिहा किया जाना था लेकिन उन्होंने इसमें देरी की। वे चाहते थे कि मीडिया के लोग चले जाएं। इस देश में जब भी कोई तानाशाही आई है तो एक क्रांति भी आई है और इस बार उस क्रांति का नाम है राहुल गांधी, सरकार को हिला देंगे।
संविधान को मैं अपना ग्रंथ मानता हूं: सिद्धू
सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने कहा कि संविधान को मैं अपना ग्रंथ मानता हूं, तानाशाह हो रहा है। जो संस्थाएं संविधान की ताकत ती वही संस्थाएं आज गुलाम बन गई हैं। मैं घबराता नहीं हूं, मैं मौत से डरता नहीं हूं क्योंकि मैं जो करता हूं वो पंजाब की अगली पीढ़ी के लिए कर रहा हूं।
पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश
सिद्धू ने कहा कि अभी देश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही है, अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब को कमजोर करने की कोशिश होगी तो कमजोर हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications