पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में CM मान का कदम, हिमाचल के डिप्टी सीएम से की बात
मंदिर में अरदास के बाद हजारों युवाओं को नशे के खिलाफ लड़ने की शपथ दिलाई थी। वहीं अब उन्होंने हिमाचल के डिप्ट सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने जालंधर में एक कार्यक्रम के दौरान अहम चर्चा की।
सीएम भगवंत मान ने सोमवार को हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के साथ अहम मु्द्दे पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच चर्चा के दौरान कई अहम विषय शामिल रहे। नशे और खनन के अवैध कारोबार पर नियंत्रण, बस सेवा के आदान- प्रदान को बढ़ावा और धार्मिक व पर्यटन और ऐतिहासिक महत्व के स्थानों यातायात सेवा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान से मुलाकात के दौरान हिमाचल के उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने कहा कि निश्चित रूप से इसका लाभ जहां पंजाब के लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर यात्रा में मिलेगा। वहीं हिमाचल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंजाब के अनेक धार्मिक ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर जाते हैं, ऐसे में हिमाचल के श्रद्धालुओं को भी यातायात की सुविधा का लाभ मिलेगा। हिमाचल के डिप्टी सीएम ने कहा कि बढ़ता नशा देवभूमि को अपनी चपेट में ले रहा है। पंजाब से नशा तस्कर बड़ी संख्या में आते हैं. ऐसे में दोनों प्रदेशों को नशे के विरुद्ध सख्ती के साथ कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पंजाब और हिमाचल धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। पंजाब के लाखों श्रद्धालु हिमाचल में बेहतर पर्यटन सुविधा के लिए आते हैं। हिमाचल में ये सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा बसों की आवाजही को बढ़ाने, नशे की समस्या को रोकने और अवैध माइनिंग की समस्या पर मिलकर एक्शन लेने जैसे कई मुद्दों पर भी फोकस किया जा रहा है। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने समस्या के हल के लिए सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।












Click it and Unblock the Notifications