पंजाब: CM चन्नी बनाम CM केजरीवाल, जानिए दोनों मुख्यमंत्री किस तरह खेल रहे हैं चुनावी दांव ?
एक तरफ़ आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनावी घोषणा करते हुए पंजाब की जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपनी घोषणाओं को अमलीजामा पहना रहे हैं।
चंडीगढ़ 24 नवम्बर 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी के बीच दिलचस्प मुकाबला होने के आसार दिख रहे हैं। एक तरफ़ आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनावी घोषणा करते हुए पंजाब की जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपनी घोषणाओं को अमलीजामा पहनाते हुए जनता के दिलों में घर कर रहे हैं। आज हम आपको आम आदमी पार्टी की कुछ ऐसी चुनावी घोषणाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी तर्ज़ पर काम करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी के मंसूबे पर पानी फेर दिया है।

VIP कल्चर को किया किनारा
आम आदमी पार्टी की ने जिस तरह से अपनी आम आदमी की पार्टी वाली छवी बनाई थी। पंजाब में मुख्यमंत्री बनते ही चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस की राज्य के जनता के सामने ऐसी छवी बना दी की जैसे पंजाब में आम आदमी के लिए आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस भी विकल्प के तौर पर देखी जाने लगी। चरणजीत सिंह चन्नी ने सीएम बनते ही वीआईपी कल्चर को किनारा करते हुए राज्य की जनता से नजदीकियां बढानी शुरू की। पहले सिर्फ़ आम आदमी पार्टी ही थी जो वीआईपी कल्चर को किनारा कर जनता के बीच मौजूद रहती थी। लेकिन चन्नी ने सीएम बनते ही अपनी आम आदमी वाली छवी बनाते हुए जनता से मुखातिब होना शुरू कर दिया। जैसे की सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए छात्रों से मिलना, भांगड़ा करना, हॉकि खेलना और ऑटो चालकों के साथ चाय पीते हुए उनकी सम्याओं का समाधान करने का आश्वासन देना। इस तरह के कई और उदाहरण आपको देखने को मिल जाएंगे।

केजरीवाल ने उठाया था बिजली का मुद्दा
पंजाब में सबसे पहले आम आदमी पार्टी ने 300 यूनिट मुफ़्त बिजली देने का वादा किया था। आम आदमी की घोषणा के बाद से ही सभी सियासी दलों ने बिजली को मुद्दा बनाते हुए चुनावी घोषणाएं शुरू कर दी। वहीं पंजाब के सीएम ने मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए पंजाब के इतिहास में पहली बार बिजली समझौते को रद्द करते हुए बिजली बिलों की दरों में तीन रुपये कटौती की घोषणा करते हुए उस पर अमलीजामा पहना दिया। दिल्ली में जिस तरह से केजरीवाल के मंत्री और विधायक सरकारी विभाग में औचक निरीक्षण करते हुए कार्रवाई करते थे। ठीक उसी तरह चन्नी कैबिनेट के मंत्री भी पंजाब में औचक निरीक्षण करते हुए सरकारी अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए नज़र आ जाते हैं। पंजाब में सरकारी विभाग में सुधार की बात अरविंद केजरीवाल ने चुनावी घोषणा में कही थी लेकिन चन्नी ने सीएम बनते ही सरकारी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए काम में सुधार लाने का कहा। इसके साथ ही औचक नीरिक्षण भी शुरू कर दिया गया जिससे सरकारी महकमे में सुधार देखने को मिलने लगा।

ऑटो चालक के घर केजरीवाल ने खाया खाना
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब दौरे के दौरान लुधियाना में ऑटो पर सवार होकर ऑटो चालक दिलीप कुमार तिवारी के घर पहुंचे और वहां खाना खाया। इस दौरान उन्होंने कई चुनाव वादे भी किए करते हुए ऐलान किया कि ऐलान किया कि अगर किसी भी ऑटो टैक्सी ड्राइवर का एक्सीडेंट होगा तो उसका खर्चा सरकार देगी। उन्होंने कहा आप सारे ऑटो टैक्सी वाले इकट्ठे हो जाओ तो आप किसी भी पार्टी को जिता सकते हो या हरा सकते हो। केजरीवाल ने ऑटों वालों से वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनेगी तो कॉरपोरेशन बनाएंगे जिसमें डिसीजन मेकिंग में ऑटो और टैक्सी वालों को रखा जाएगा।
Recommended Video

सीएम चन्नी ने ली ऑटो चालक के साथ चाय की चुस्की
इसी तरह लुधियाना में अनाज मंडी के रास्ते में ऑटो चालकों की परेशानी सुनने के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रुक गए। ऑटो-रिक्शा चालकों के साथ चाय की चुस्की लेते हुए उन्हें भी सौगात दे दी। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि ऑटो चालक का उत्पीड़न रोकने के लिए जल्द ही ऑटो चालकों को नए पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही सीएम चन्नी ने यह भी घोषणा की कि ऑटो चालक के लंबित सभी चालानों को माफ कर दिया जाएगा। ऑटो-रिक्शा मालिकों की विशेष रूप से ऑटो-रिक्शा चलाने के लिए एक पीली लाइन खींचने की मांग को भी सीएम चन्नी ने कबूल कर लिया। पंजाब में यह देखने को मिल रहा है कि आम आदमी पार्टी जो चुनावी घोषणा कर रही है कहीं न कहीं सीएम चन्नी उससे मिलती जुलती सौगात राज्य की जनता को दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: पंजाब: AAP संयोजक केजरीवाल की चुनाव को लेकर क्या है प्लानिंग, क्यों प्रोजेक्ट नहीं कर रहे CM पद का दावेदार ?
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications