होला महल्ला की सीएम भगवंत मान ने दी बधाई
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होला महल्ला की की बधाई दी है। खालसाई जाहो जलाल के प्रतीक होला महल्ला को आज श्री आनंदपुर साहिब में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यंत्री ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा खालसाई जाहो-जलाल के प्रतीक होला महल्ला की सभी संगतों को बधाई। होला महल्ला की परंपरा दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा को युद्ध-विद्या में महारत हासिल करने के लिए शुरू की थी, जिसने सिखों के भीतर जुनून के भाव पैदा करने का काम किया।

गौर करने वाली बात है कि आगामी लोकसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान पार्टी की चुनाव तैयारियों में जुटे हैं। इसके साथ ही जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है उसके खिलाफ वह जमकर केंद्र सरकार पर हमलावर है।
भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की कार्रवाई केंद्र सरकार के इशारे पर हुई है। ईडी भाजपा सरकार का हथियार बन गई है। इसके जरिए जानबूझकर अरविंद केजरीवाल को चुनाव के समय गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली के कथित शराब घोटाले में किसी भी आम आदमी पार्टी के नेता के पास से एक चवन्नी नहीं मिली है, लेकिन ये लोग बिना किसी सबूत के गिरफ्तारी कर रहे हैं।
भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवा को तो आप गिरफ्तार कर लेंगे लेकिन उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे। अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं बल्कि वो एक सोच हैं और यह सोच आज घर-घर में पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications