कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले को लेकर गुस्से से लाल हुए CM मान, पीएम मोदी से की ये मांग

Canada Hindu Temple Attack: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू मंदिर पर हमले की कड़ी निंदा की और मोदी सरकार से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कनाडाई सरकार के साथ इस मसले को उठाने की अपील की। रविवार को खालिस्तानी झंडे लेकर प्रदर्शनकारी ब्रैम्पटन के एक हिंदू मंदिर में लोगों से भिड़ गए और हमला कर दिया।

सीएम मान ने कड़ी निंदा की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बठिंडा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। मैं भारत सरकार से भी मांग करता हूं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए इस मुद्दे पर कनाडाई सरकार से बात की जाए। उन्होंने कहा कि कई पंजाबी लोग कनाडा को अपना दूसरा घर मानते हैं और कोई नहीं चाहता कि वहां इस तरह की हिंसक घटना हो।

Bhagwant Mann

वहीं, भारत सरकार ने इस घटना के बाद कनाडा के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार किया है। इस घटना पर विदेश मंत्यालय की ओर से जारी प्रतिक्रिया में कहा गया है कि वह कनाडा में अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। खालिस्तानी अलगाववादियों को उत्तरी अमेरिकी देश के कथित समर्थन और भारत द्वारा आतंकवादी घोषित किए गए कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता के आरोप को लेकर भारत-कनाडा संबंधों में गहरा तनाव बना हुआ है। बता दें कि भारत ने कनाडा से अपने राजनयिक भी बुला लिए हैं। फिलहाल राजनयिक रिश्ते भी बंद हो गए हैं। कनाडा और भारत के बीच पिछले साल से ही संबंध ठीन नहीं चल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदू मंदिरों पर हुए हमले को लेकर कनाडा को सख्त लहजे में सदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य भारत के संकल्प को कमजोर नहीं करेंगे। कनाडा में हिंदू मंदिर पर जानबूझकर हमला किया गया है और वह इसकी निंदा करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+