सीएम भगवंत मान की किसानों से अपील, शांति बनाए रखें, केंद्र से की ये अपील

पंजाब के किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं। किसानों के साथ पंजाब की भगवंत मान सरकार मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों की पैरवी लगातार सरकार के सामने कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों की मांग को सही बताया है। साथ ही उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह धरना प्रदर्शन करने के दौरान अमन-शांति बनाए रखें, कानून व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखें।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा, नित्यानंद राय के साथ के साथ मिलकर किसान यूनियनों के प्रतिनिधियों संग बैठक की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मोजांबिक और कोलंबिया से दालों के आयात का मुद्दा बैठक में उठाया गया। यह आयात 2 अरब डलर से अधिक का है। दलहन फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया गया तो पंजाब दालों के उत्पादन में सबसे आगे हो सकता है।

CM Bhagwant Mann

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंजाब में उपजाऊ मिट्टी ने भले ही अपनी कुदरती स्रोत को गंवा दिया हो, लेकिन इसके बाद भी देश में दूसरी हरित क्रांति होगी। अगर किसानों को एमएसपी मिले तो किसान कपास और मक्के को अपना सकते हैं। मुख्यमंत्री ने फसलों का मंडीकरण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे किसानों को फायदा होगा। इससे किसानों का उत्साह बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के साथ बैठक में केंद्रीय मंत्रियों के सामने यह मुद्दा मजबूती के साथ रखा गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने किसानों की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। दो किसान शहीद हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+