'छत्तीसगढ़ को AAP के नए इंजन की जरूरत', बोले पंजाब के सीएम भगवंत

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की एक रैली के दौरान बीजेपी की जमकर खिंचाई की। उन्होंने ने दावा किया कि प्रदेश के विकास के लिए सिर्फ एक ही इंजन की सरकार काफी है। सीएम मान ने कहा कि यहां डबल इंजन की नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी के इंजन वाली सरकार चाहिए।

छत्तीसगढ़ में एक जनसभा के संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र की बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि भाजपा डबल इंजन की सरकार का नारा देती है लेकिन अगर इंजन में दम हो तो एक इंजन ही काफी होता है। पंजाब के सीएम ने कहा कि अगर कांग्रेस को वोट दोगे तो वो भाजपा को जाएगा। सीएम मान ने दावा किया कि भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे मिले हुए हैं। अगर को कोई कांग्रेस को वोट देगा तो बीजेपी विधायकों को खरीदकर सरकार बना लेगी।

Punjab CM Bhagwant Mann in CG

छत्तीसगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम मान ने पंजाब की आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पंजाब में 90 प्रतिशत घरों के बिजली का बिल जीरो आता है। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी अब आम आदमी पार्टी आ गई है। वहीं बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी कहता है कि डबल इंजन की सरकार चाहिए। लेकिन इंजन एक ही अच्छा होता है, लेकिन इंजन में जान चाहिए।

सीएम मान ने कहा, "छत्तीसगढ़ को डबल इंजन नहीं, नया इंजन चाहिए। सीएम ने मान कहा,"दिल्ली की गाड़ी पटरी पर तेजी से दौड़ रही है। पंजाब की गाड़ी पटरी पर चढ़ गई है। अब छत्तीसगढ़ वालों आप की बारी है। उन्होंने कहा कि पेड़ भी पत्ते बदल लेते हैं। ऐसे में हम करते हैं आम आदमी पार्टी को एक बार मौका देकर देख लो।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+