Chandigarh School Closed: चंडीगढ़ की स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों को लेकर नया अपडेट, टाइमिंग में भी बदलाव
Chandigarh School Closed: चंडीगढ़ में जनवरी की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवाओं की वजह से शहर में शीतलहर का कहर है। मौसम को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सर्दी की छुट्टियों में बदलाव किया है। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा 4 जनवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार, शहर के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों की फिजिकल कक्षाएं 10 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगी। प्ले ग्रुप के बच्चों की छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल परिसर में पढ़ाई नहीं होगी। 10 जनवरी तक आठवीं क्लास की पढ़ाई सुबह 9:00 बजे से ऑनलाइन मोड में होगी। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी और कड़ाके की ठंड में घर से नहीं निकलना पड़ेगा।

Chandigarh School Closed: 9वीं और 11वीं कक्षाओं के लिए राहत
शिक्षा विभाग के आदेश में यह भी कहा गया है कि कक्षा 9वीं और 11वीं (नॉन-बोर्ड) की क्लास भी ऑनलाइन मोड में ली जा सकती हैं। बच्चों को 10 जनवरी 2026 तक स्कूल आने की जरूरत नहीं है। ठंड और कोहरे के कारण सुबह स्कूल पहुंचना भी एक चुनौती है। बच्चों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर यह फैसला किया गया है।
Chandigarh School Closed: बोर्ड कक्षाओं के लिए बदला समय
- हालांकि 10वीं और 12वीं की बोर्ड कक्षाओं को पूरी तरह बंद नहीं किया गया है। बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए स्कूल समय में बदलाव किया गया है।
- शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार, बोर्ड परीक्षाओं और प्री-बोर्ड की तैयारी को ध्यान में रखते हुए स्कूल खुले रहेंगे, लेकिन समय में बदलाव किया गया है।
- स्कूल सुबह 9:30 बजे से पहले नहीं खुलेंगे और दोपहर 3:30 बजे तक स्कूल बंद कर दिए जाएंगे।
- यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि बच्चों को ठंड में ज्यादा परेशानी न हो और उनके लिए आना-जाना आसान हो।
Chandigarh News: स्कूल प्रशासन के निर्देशों पर अभिभावक रखें नजर
चंडीगढ़ में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़रही है जिसकी वजह से ट्रेन और विमान सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। शिक्षा विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि मौसम की स्थिति में सुधार नहीं होता, तो स्कूलों में छुट्टियों की अवधि आगे बढ़ाई जा सकती है।
डबल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों को जरूरत और सुविधा के मुताबिक शिफ्ट में बदलाव की छूट दी गई है। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे अपने-अपने स्कूलों के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप और चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।












Click it and Unblock the Notifications