Chandigarh Metro Project Update: चंडीगढ़ के लोगों का इंतजार खत्म, इस दिन से शहर में दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन
Chandigarh Metro Project Update: चंडीगढ़ मेट्रो प्रोजेक्ट में कई साल की देरी हो चुकी है। हालांकि, अब शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर आ गई है। लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है और जल्द ही प्रोजेक्ट धरातल पर उतरेगा। 13 जनवरी 2026 को पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने अहम मंजूरी दी है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। यह फैसला ट्राई-सिटी और आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। लंबे समय से इस क्षेत्र में लोग मेट्रो कनेक्टिविटी का इंतजार कर रहे थे।

दो चरणों में होगा Chandigarh Metro का निर्माण
ताजा अपडेट के मुताबिक, चंडीगढ़ मेट्रो का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में तीन प्रमुख कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। इनकी कुल लंबाई करीब 103 किलोमीटर होगी। इससे चंडीगढ़ शहर के अलावा मोहाली और पंचकूला तक बेहतर कनेक्टिविटी विकल्प बनेगा।
Chandigarh Metro Project Update: ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
- यह मेट्रो नेटवर्क न सिर्फ चंडीगढ़, बल्कि मोहाली, पंचकूला, न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) और जीरकपुर को भी आपस में जोड़ेगा।
- इससे ट्रैफिक जाम की समस्या कम होने के साथ-साथ रोजाना यात्रा करने वालों का समय और खर्च दोनों बचेंगे।
- परियोजना की अनुमानित लागत लगभग ₹10,570 करोड़ तय की गई है। फंडिंग मॉडल के तहत 20 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार वहन करेगी। 20 प्रतिशत योगदान पंजाब और हरियाणा सरकारों की ओर से होगा।
- शेष राशि विकास ऋण के माध्यम से जुटाई जाएगी। यह वित्तीय ढांचा प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने में मददगार साबित हो सकता है।
Chandigarh Metro Project: इसी साल से शुरू होगा काम
अब अगला अहम कदम DPR को केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजना है। अधिकारियों को उम्मीद है कि केंद्र से स्वीकृति मिलने के बाद 2026 के मध्य तक मेट्रो प्रोजेक्ट का जमीनी काम शुरू हो सकता है। शुरुआती चरण में सर्वे, भूमि अधिग्रहण और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्य किए जाएंगे।
Chandigarh Metro बनेगी शहर के लिए नई उम्मीद
विशेषज्ञों का मानना है कि चंडीगढ़ मेट्रो न केवल ट्रांसपोर्ट सिस्टम को आधुनिक बनाएगी, बल्कि रियल एस्टेट, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति देगी। ट्राई-सिटी के लिए यह प्रोजेक्ट भविष्य की स्मार्ट और सस्टेनेबल मोबिलिटी की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications