पंजाब में कैप्टन की पार्टी ने शुरू की कांग्रेस में सेंधमारी, कई दिग्गज नेता पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा चुनाव के दिन नज़दीक आते ही सियासी चाल चलने शुरू कर दिए हैं।
चंडीगढ़, 17 दिसंम्बर 2021। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा चुनाव के दिन नज़दीक आते ही सियासी चाल चलने शुरू कर दिए हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले दिनों ही मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था कि उनका मिशन पंजाब में सरकार बनाना है और कांग्रेस को हराना। कहीं न कहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी बयानबाज़ी को सच साबित करते हुए नज़र आ रहे हैं। हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह भी दावा किया है कि आचार संहिता लगने के बाद सबको पता लग जाएगा कि उनके साथ कौन-कौन है। कैप्टन का सीधी तरह से कांग्रेस की तरफ़ इशारा था। उन्होंने यह भी साफ़ कर दिया है कि पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी में कांग्रेस के सभी बाग़ी नेताओं को शामिल नहीं किया जाएगा कुछ ही चुनिंदा चेहरों को पार्टी में जगह मिलेगी।

कांग्रेस में सेंधमारी शुरू
कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस द्वारा पंजाब कांग्रेस में सेँधमारी का सिलसिला शुरू हो चुका है, आज पटियाला में कांग्रेस का दामन छोड़कर 22 पार्षदों समेत उन्य दिग्गज कांग्रेस नेताओं ने पंजाब लोक कांग्रेस दामन थाम लिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली दौरे पर हैं, वहीं उनकी बेटी जयइंदर कौर पंजाब लोक कांग्रेस का काम देख रही हैं। पार्टी के दफ़्तर उद्धाटन के दौरान उन्होंने कहा था कि वह राजनीति में नहीं आएंगी लेकिन अपने पिता के कामों में मदद ज़रूर करेंगी। और अब कैप्टन की बेटी जयइंदर चुनावी मोड में एक्टिव होते हुए पंजाब लोक कांग्रेस को मज़बूत कर रही हैं। इसी क्रम में कैप्टन की ग़ैर हाजरी में शुक्रवार को पटियाला के 22 पार्षद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल हुए।

22 कांग्रेस पार्षदों ने ली सदस्यता
पटियाला में आयोजित कार्यक्रम में कैप्टन अमरिदर सिंह की बेटी जयइंदर कौर ने इन पार्षदों का पार्टी में स्वागत किया। जयइंदर कौर ने बताया कि पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल होने वाले पार्षदों में अतुल जोशी, गिन्नी नागपाल, सरोज शर्मा, लीला रानी, सोनिया कपूर, वर्षा कपूर, मोनिका शर्मा, माया देवी, विनती संगर,शेरू पंडित, संदीप मल्होत्रा, गुरिदर कालेका, विजय कूका, डा. रजनी शर्मा, सतवंत रानी, कमलेश कुमारी, जसपाल कौर, दीपिका गुराबा, प्रोमिला मेहता, जरनैल सिंह, सुनीता गुप्ता और हैप्पी वर्मा शामिल हैं।

कई दिग्गज नेता भी हुए PLC में शामिल
इन पार्षदों के साथ ही कांग्रेस छोड़कर पंजाब लोक पार्टी में शामिल हुए अन्य पदाधिकारियों में करण गौड़, मनी गर्ग, बिट्टू जलोटा, किरण मक्कड़, किरण खन्ना, रणबीर कट्टी, अनिल कुमार बिट्टू, मिटू वर्मा, शंभू, मनीष पुरी, हरदेव बल्ली, राणा, सुरिदर पाल सिंह, सूरज भाटिया, टोनी बिद्रा, डा. सुरिदरजीत सिंह, रूबी, नरिदर सहगल, संजय शर्मा, राजिदर पाल, हरीश कपूर, हैप्पी शर्मा, नत्थू राम, रूप कुमार, बंटी सहगल, सनी गुराबा, हरचरण सिंह और सतपाल मेहता शामिल हैं। इस मौके पर पंजाब लोक कांग्रेस के नवनियुक्त पटियाला जिला प्रधान केके मल्होत्रा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ नेता केके शर्मा, अनिल मंगला और सोनू संगर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

पूर्व सांसद और 4 पूर्व विधायक शामिल
कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को विधानसभा से चुनाव से पहले बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पंजाब लोक कांग्रेस के साथ अब राज्य की सियासत के दिग्गज चेहरे जुड़ने शुरु हो चुके हैं। मंगलवार को पूर्व सांसद और चार पूर्व विधायकों समेत कई नेताओं पंजाब लोक कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कैप्टन की पार्टी की सदस्यता लेने वाले नेताओं में लुधियाना से दो बार के सांसद रहे अमरीक सिंह अलीवाल, कांग्रेस के पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार, शिरोमणि अकाली दल के प्रेम मित्तल, फरजाना आलम और राजविंदर कौर भगीके का नाम शामिल है। इसके अलावा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन शर्मा, सतवीर सिंह पल्ली झिक्की और पंजाब आढ़तिया एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कालरा ने भी पंजाब लोक कांग्रेस की सदस्यता ली।
ये भी पढ़ें: पंजाब दी गल: AAP के CM पद का दावेदार कौन, SAD का नया दांव, क्या है सिद्धू और हरभजन की तस्वीर का गणित












Click it and Unblock the Notifications