पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर का CM पर बड़ा आरोप, बोले- अवैध रेत खनन में चन्नी का भी हिस्सा
चंडीगढ़। पंजाब चुनाव से पहले भाजपा से गठबंधन कर चुके पूर्व मुख्यंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सत्तारूढ़ कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं। अमरिंदर ने पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर बड़ा आरोप लगाया। अमरिंदर ने कहा है कि, "सोनिया गांधी ने मुझसे पूछा था कि अवैध रेत खनन में कौन-कौन शामिल है? तो मैंने उन्हें बताया था कि इसमें नीचे से ऊपर तक सब शामिल हैं। गलती ये हुई कि मैंने अपने कार्यकाल में इन पर कार्रवाई नहीं की, क्योंकि, उसमें चन्नी का भी हिस्सा था।"

बकौल अमरिंदर, "मेरे कार्यकाल में भी अवैध रेत खनन का मामला सामने आया था। दरअसल मैं सतलुज नदी के ऊपर से अपने विमान से जा रहा था, तो देखा कि नीचे खनन चल रहा था। तब मैंने जांच करवाई। उसके बाद रेत का मसला मुझसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूछा। उन्होंने मुझसे पूछा था कि, आप इसे रोकने के लिए क्या करने वाले हैं? तब मैंने उनसे पूछा था कि आप बता दीजिए क्या एक्शन लेना है, क्योंकि ये शुरू होगा तो नीचे से ऊपर तक जाएगा।"
मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर पूर्व मुख्यंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि, "अब उनसे सवाल पूछे जाने चाहिए। क्योंकि, चन्नी भी रेत खनन में शामिल हैं। कई वरिष्ठ मंत्री भी इसमें हैं। अमरिंदर ने कहा कि, मैं इस बात का मानता हूं कि पंजाब में माफिया हावी हैं और उसमें मंत्रियों का भी हिस्सा शामिल रहता है। आपको (पत्रकार) चरणजीत सिंह चन्नी से सवाल पूछने चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications