PAK बॉर्डर पर भारतीय सेना की पैनी नजर, तीन दिन में तीसरा पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक तीसरे पाकिस्तानी घुसपैठिया को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान पाकिस्तान के खैबर जिले के निवासी के रूप में हुई है।

Border Security Force

Punjab News: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक तीसरे पाकिस्तानी घुसपैठिया को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान पाकिस्तान के खैबर जिले के निवासी के रूप में हुई है। तीन दिनों में इस तरह की यह तीसरी घटना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9-10 मार्च की दरम्यानी रात को एक पाकिस्तानी घुसपैठिया अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर तीरथ सीमा चौकी पर भारत में दाखिल हुआ। बीएसएफ के जवानों ने उसे गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली।

एसओपी के तहत की जा रही आगे की कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से शुरुआती पूछताछ में उसने खुद को पाकिस्तान के खैबर जिले का रहने वाला बताया है। फिलहाल, एसओपी के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले, एक बांग्लादेशी नागरिक को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने और भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए बीएसएफ ने गिरफ्तार किया था।

बीएसएफ दो और पाकिस्तानियों को कर चुकी है गिरफ्तार
बीएसएफ के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि इस व्यक्ति को पंजाब के अमृतसर सेक्टर में सीमा चौकी राजाताल के इलाके से 8 और 9 मार्च की दरम्यानी रात को पकड़ा गया था। वहीं गुरदासपुर सेक्टर में बीएसएफ चौकी 'निक्का' के पास सीमा पर लगी बाड़ के पास से एक पाकिस्तानी घुसपैठिया को गुरुवार को पकड़ा गया। शुरुआती पूछताछ में उसने अपना नाम पाकिस्तान के सियालकोट जिले का रहने वाला आमिर रजा बताया।

ये भी पढ़ें- LoC तक पहुंचने की ताक में थे पाकिस्तान के गांव वाले, भारतीय सेना ने भगाया, जानें क्या है मामला ?

सीमा से सटे इलाकों में जारी है सेना का सर्च अभियान
दरअसल, जम्मू-कश्मीर में एक कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandit) को आतंकियों द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद से सेना अलर्ट मोड पर है। मालूम हो कि हाल ही में पुलवामा (Pulwama) जिले में आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित समुदाय के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय शर्मा के रूप में की गई थी। इस घटना के बाद पाकिस्तान की सीमा से जुड़े इलाकों में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+