कंटीले तार पार कर भारतीय सीमा में घुस रहा था पाकिस्तानी युवक, गश्त रहे BSF जवानों ने दबोचा
अमृतसर। बॉर्डर सिक्योरटी फोर्स (बीएसएफ) ने हिंदुस्तान-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा को पार करते एक पाकिस्तानी युवक को पकड़ा है। वह युवक कंटीले तार पार कर भारतीय इलाके में घुसा था, तभी बीएसएफ की 136 बटालियन के जवानों ने उसे काबू कर लिया। उससे पूछताछ की गई, तो उसने अपनी पहचान मोहम्मद तारिफ (24 वर्ष) पुत्र मोहम्मद बैजन निवासी बाबा खजुवां तहसील कमलिया जिला टोबा टेक सिंह (पाकिस्तान) के रूप में बताई।

बीएसएफ के अधिकारियों ने उस युवक को पूछताछ के बाद जांच के लिए पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि, उस युवक की तलाशी में कोई सामान बरामद नहीं हुआ था। हालांकि, वह क्यों इस तरह भारत में दाखिल हो रहा है, यह पता किया जा रहा है। बीएसएफ के एक जवान के मुताबिक, वे अपनी चेक पोस्ट बैरियर के एरिया में गश्त कर रहे थे तो उन्होंने सीमा पर लगी कंटीले तार के पास उस युवक को संदिग्ध स्थिति में देखा था। उसे जवानों ने वहीं से काबू कर लिया था।

कुछ ही दिन पहले हमले की साजिश नाकाम की गई
पंजाब पुलिस ने कुछ ही दिनों पहले एक आतंकी हमले की साजिश को नाकाम किया था। दरअसल, अमृतसर-हरिके रोड पर एक चौकी पर चेकिंग के दौरान तरनतारन जिले में एक शख्स को पकड़ा गया था, जिसके पास से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद हुए। वे हैंड ग्रेनेड चीनी निर्मित पी-86 मार्किंग वाले थे। उस शख्स की पहचान जोहल ढाई गांव के रहने वाले सरुप सिंह के तौर पर हुई। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पंजाब डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि, सरुप सिंह एक विदेशी आतंकी संगठन के संपर्क में था और यहां रहकर किसी बड़े हमले को अंजाम देने की कोशिश में था। पंजाब में वो ऐसे समय में पकड़ा गया, जबकि हथियारों और गोला-बारूद की बरामदगी के अलावा हथगोले और आरडीएक्स लदे टिफिन बॉक्स बरामद किए गए हैं, जो शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए विदेशों में स्थित आतंकवादी नेताओं के लिए काम कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications