छह शादियां कर चुकी है ये दुल्हन, समझौते के नाम पर करती थी लाखों रुपए की ठगी

पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, नाभा थाना क्षेत्र के गांव समला में रहने वाले जगदीप सिंह की शादी डकौली गांव की रहने वाली मनप्रीत कौर से हुई थी। शादी के 15 दिन बाद ही दोनों में झगड़ा हुआ और पत्नी मायके चली गई। रूठी पत्नी को मनाने के लिए उसने मोहाली के कई चक्कर काटे। इसके बाद एक लाख रुपए में समझौता भी किया, ताकि पत्नी वापस लौट आए। लेकिन शादी के तीन महीने बाद एक दिन चौकाने वाला खुलासा हुआ।

bride has done six marriages, used to cheat rupees in the name of agreement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जगदीप को अपनी पत्नी मनप्रीत के बारे में पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है। उसने जांच पड़ताल की तो पता चला कि इससे पहले मनप्रीत ने नाम बदल कर 4 शादियां कर चुकी है। उसकी पांचवी शादी नाभा निवासी पीड़ित जगदीप सिंह के साथ हुई थी और बिना तलाक लिए ही उसने एक और छठी शादी कर ली। अपने साथ हुई इस ठगी का पता चलते ही जगदीप सिंह निवासी गांव समला नाभा ने तुरंत पुलिस को कंप्लेंट कर दी। पुलिस ने पड़ताल के बाद ठगी करने वाली युवती मनप्रीत कौर (29), उसके भाई काला सिंह, मां बलजीत कौर व पिता बीर सिंह निवासी गांव डकौली डेराबस्सी, मोहाली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपितों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

bride has done six marriages, used to cheat rupees in the name of agreement

जगदीप सिंह ने बताया कि उसकी पहली शादी के बाद एक बेटा हुआ था, लेकिन पत्नी के साथ तलाक हो गया। इसके बाद एक रिश्तेदार ने उसकी शादी मनप्रीत कौर के साथ करवा दी। मनप्रीत कौर को तलाकशुदा बताया, जिसके दो बेटे भी थे। शादी के दो हफ्ते तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन दो हफ्ते के बाद वह घर से झगड़ा कर चली गई। झगड़ा इस तरह किया कि वह वापस नहीं लौटेगी। जगदीप सिंह ने बताया कि शादी के समय ससुराल परिवार ने उनकी बेटी की पहली शादी से हुए एक बच्चे की जानकारी दी थी, लेकिन जब जांच की तो पता चला मनप्रीत कौर के पास दो बच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+