पंजाब पुलिस की बड़ी पहल, एक महीने में की 4153 लोक मीटिंगें

Punjab Police: पंजाब पुलिस बेहतरीन काम कर रही है। सीएम भगवंत मान स्वंय पुलिस के कामों की तारीफ कर चुके हैं। आजकल पंजाब पुलिस ने एक नई पहल की है। इसके तहत, लोक पहुंच कार्यक्रम 'ऑपरेशन संपर्क' की शुरुआत की है।

स्पेशल डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने शुक्रवार पट्टी कस्बे में तरनतारन जिला पुलिस द्वारा करवाई गई जिला स्तरीय लोक बैठक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में सीधे तौर पर फीडबैक लिया ताकि आम लोगों की शिकायतें सुनी जा सकें। यह 'ऑपरेशन संपर्क' डीजीपी पंजाब गौरव यादव की पहल थी, जिसे 14 नवंबर, 2024 को कानून लागू करने वालों और जनता के बीच विश्वास, सहयोग और साझेदारी को मजबूत करने के इरादे से लॉन्च किया गया था।

Punjab Police

बता दें कि अर्पित शुक्ला, जो इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भी हैं। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन संपर्क के तहत सीपीज़/एसएसपीज़ को जिला स्तर पर शैक्षणिक, व्यापारिक, सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक संस्थाओं के साथ सप्ताह में कम से कम दो लोक मीटिंगे करने की हिदायत दी गई है। उसी तरह से समुदायिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए पुलिस सुपरिंटेंडेंट्स (एसपीज़) और डिप्टी पुलिस सुपरिंटेंडेंट्स को सब-डिवीजन स्तर पर मीटिंगें करने के लिए निर्देश दिया गया है जबकि एसएचओ को भी नियमित रूप से मीटिंग करने के निर्देश दिए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+