सनी देओल पर सीएम भगवंत मान का तंज, अब ढाई किलो का हाथ, एक किलो का रह गया है

पंजाब के पठानकोट में व्यपारियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने सनी देओल पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो बॉर्डर पार का नलका उखाड़ सकते हैं लेकिन यहां पर एक भी नलका नहीं लगाया। मुख्यमंत्री ने सनी देओल पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति 9 से 5 की कोई ड्यूटी नहीं है। आपको 24 घंटे इसमे अपनी जिम्मेदारी निभानी होती है। अब अढ़ाई किलो का हाथ एक किलो का रह गया है।

यही नहीं सीएम मान ने कहा कि सनी देओल को यह भी नहीं पता है कि धारकला कहां है, सनी देओल अपने क्षेत्र में आने से रहे, वह संसद भी नहीं जाते हैं। सांसद अपने प्रतिनिधियों के लिए एक ब्रिज की तरह काम करता है, वह संसद में उनकी आवाज को उठाता है। लेकिन सनी देओल तो संसद ही नही गए।

Bhagwant Mann

मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपमे से भी कोई सांसद बन सकता है। आप अपने में से किसी को वोट देकर जिताएं। सीएम ने कहा कि व्यापारी कर को चोर कर के नाम से जाना जाता है लेकिन मैं आपको अन्नदाता समझता हूं। व्यापारियों का काम होता है कि बिजनेस को आगे बढ़ाना। लोगों को बिजनेस बढ़ाकर काम देना। बहुत सारी कमियां हैं, 75 साल पुराने पंगे हैं, हम धीरे-धीरे सब ठीक करेंगे।

सीएम मान ने कहा कि आप जिसे चाहो वोट डालो यही लोकतंत्र है। मैं ये नही कह रहा कि मुझे वोट डालो, आपको जो सही नीयत वाला लगे उसे वोट डालो। व्यापारियों से सीएम ने कहा कि आप 2 यूनिट की इजाजत लेने आएं तो हम तीन की इजाजत देंगे, बशर्ते आप पंजाब के युवाओं को रोजगार दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+