पंजाब में 'भगवंत मान तुहाडे द्वार की शुरुआत', AAP ने कहा- एक और गारंटी हुई पूरी
लुधियाना से पीएम भगवंत मान ने डोर स्टेप डिलीवरी सर्विस (Door Step Delivery Services) की शुरुआत की। सीएम ने इस मौके पर सर्विस को हरी झंडी दिखाई और कहा कि ये ऐतिहासिक पल है, आज का दिन आम नहीं है। यह दिन इतिहास में लिखा जाएगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को लुधियाना पहुंचे। जहां उन्होंने 'भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार' योजना की शुरुआत को ऐतिहासिक बताया। रैली को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। सीएम ने कहा कि आज का दिन आम नहीं है। यह दिन इतिहास में लिखा जाएगा।

सीएम ने कहा जब बच्चों को किताबों में प्रश्न पूछा जाएगा कि सरकारी दफ्तरों में आम लोगों की परेशानी कब खत्म हुई। उसका उत्तर 10 दिसंबर को लुधियाना में यह परेशानी खत्म हुई जिस प्रोग्राम में अरविंद केजरीवाल पहुंचे थे।
'भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार' योजना की शुरुआत के मौके पर एक रैली को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। सीएमने कहा कि आज का दिन आम नहीं है। यह दिन इतिहास में लिखा जाएगा। आने वाले समय बच्चों को किताबों में प्रश्न पूछा जाएगा कि सरकारी दफ्तरों में आम लोगों की परेशानी कब खत्म हुई। उसका उत्तर 10 दिसंबर को लुधियाना में यह परेशानी खत्म हुई जिस प्रोग्राम में अरविंद केजरीवाल पहुंचे थे।
सीएम ने बताया कैसे मिलेंगी सुविधाएं?
मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वारा योजना के तहत जब 1076 पर फोन करेंगे तो एक सरकारी कर्मचारी आपके घर आएगा। अगर आप शाम के 5 या 6 या साढे 6 बजे फ्री होते हैं तो वह आपके पास आएगा जिसके पास कंप्यूटर, अंगूठा साइन लगाने के लिए बायोमेट्रिक इक्विपमेंट होंगे, जो आपका उसी समय काम कर देगा। अगर आपका कोई डाक्यूमेंट नहीं तो वह स्वयं 2-3 दिन में बनाकर घर में पकड़ा कर जाएगा। सीएम ने कहा कि वह 43 सेवाएं तो शुरू कर रहे हैं, जिसकी सुविधा आसानी से उपलब्ध होंगी।












Click it and Unblock the Notifications