पंजाब विधानसभा चुनाव: कैप्टन क्यों चाहते हैं आचार संहिता से पहले BJP के साथ टिकटों का बंटवारा, जानिए

पंजाब कांग्रेस से इस्तीफ़ा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी सियासी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बना ली है। अपनी सियासी पार्टी बनाने के बाद से ही कैप्टन अमरिंदर सिंह का एक ही नारा है कि पंजाब में सरकार बनाना है।

चंडीगढ़,17 दिसंबर 2021। पंजाब कांग्रेस से इस्तीफ़ा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी सियासी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बना ली है। अपनी सियासी पार्टी बनाने के बाद से ही कैप्टन अमरिंदर सिंह का एक ही नारा है कि पंजाब में सरकार बनाना है, कांग्रेस को हराना है। इस बाबत कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने सियासी दांव चलने शुरू कर दिए हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनावी मोड में एक्टिव होते हुए लगातार अपनी पार्टी की सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ने भारतीय जनता पार्टी और ढींढसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ चुनावी मैदान में उतरने का फ़ैसला लिया है।पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गठबंधन के बाबत भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रभारी गजेंद्र शेखावत से मुलाक़ात की।

गजेंद्र शेखावत के साथ हुई बैठक

गजेंद्र शेखावत के साथ हुई बैठक

कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ हुई बैठक के बाद गजेंद्र शेखावत ने कहा कि पंजाब लोक कांग्रेस औऱ भारतीय जनता पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी, यह बात प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही कह चुके हैं। हम मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं, जल्द ही सीटों के समझौते की भी जानकारी दे दी जाएगी। ग़ौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह चाहते हैं कि आचार संहिता लगने से पहले सीटों का बंटवारा हो जाए। ताकि वह विधानसभा सीट के हिसाब से अपनी पार्टी में उम्मीदवारों को सदस्यता दिलाएं। अगर सीटों को पता नहीं रहेगा और कैप्टन ने अपनी पार्टी में सदस्य को जोड़ लिए तो कहीं न कही टिकट बंटवारे में कैप्टन को परेशानी हो सकती है। इसलिए कैप्टन सीटों के बंटवारे का इंतेज़ार कर रहे हैं। ताकि उसके मुताबिक पार्टी में सदस्यों को जोड़ सकें।

सीटों के बंटवारे पर चल रहा है मंथन

सीटों के बंटवारे पर चल रहा है मंथन

भारतीय जनता पार्टी पंजाब इकाई के प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ हुई बैठक के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में हम 101% फ़ीसद जीत दर्ज करने जा रहे हैं। सीटों बंटवारा जीत की संभावना को देखते हुए होगा । सीटों को लेकर चर्चा करने के बाद ही सीट बंटवारे पर बात की जाएगी। कुछ दिन पहले भी कैप्टन अमरिंदर सिंह और गजेंद्र सिंह शेखावत की बैठक हुई थी। इस दौरान कैप्टन की पार्टी और भाजपा के बीच चुनावी रणनीतियों पर चर्चा हुई थी। सूत्रों की मानें तो पहले 70 और 35 सीटों की बात चल रही थी लेकिन सहमती नहीं बन पाई थी, अब ख़बर आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी 70 सीटों पर, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी 40 सीटों पर और बची हुई सीटों पर सुखदेव ढींढसा समेत अन्य सहयोगी दल चुनाव लड़े सकते हैं।

कैप्टन की पार्टी का बढ़ रहा है दायरा

कैप्टन की पार्टी का बढ़ रहा है दायरा

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को विधानसभा से चुनाव से पहले बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पंजाब लोक कांग्रेस के साथ अब राज्य की सियासत के दिग्गज चेहरे जुड़ने शुरु हो चुके हैं। मंगलवार को पूर्व सांसद और चार पूर्व विधायकों समेत कई नेताओं पंजाब लोक कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कैप्टन की पार्टी की सदस्यता लेने वाले नेताओं में लुधियाना से दो बार के सांसद रहे अमरीक सिंह अलीवाल, कांग्रेस के पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार, शिरोमणि अकाली दल के प्रेम मित्तल, फरजाना आलम और राजविंदर कौर भगीके का नाम शामिल है। इसके अलावा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन शर्मा, सतवीर सिंह पल्ली झिक्की और पंजाब आढ़तिया एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कालरा ने भी पंजाब लोक कांग्रेस की सदस्यता ली।


ये भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले क्या कम होने लगी CM चन्नी की लोकप्रियता, जानिए क्या है पूरा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+