पंजाब: बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर कई गाड़ियां आपस में टकराईं, मची चीख पुकार, कई लोग हुए घायल

Punjab Accident News: पंजाब के बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई गाड़ियों के आपस में टकराने से कई लोग घायल हो गए हैं। थाना प्रभारी रवीन्द्र सिंह ने कहा कि एक कार बठिंडा की ओर से आ रही थी और उसने बठिंडा की ओर जा रही चार अन्य कारों को टक्कर मार दी। इसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुई घटना
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देर शाम चंडीगढ़ हाइवे पर एक माइक्रा कार बठिंडा से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह डिवाइडर पार कर सड़क लेन के विपरीत दिशा में चली गई। जिस पर चंडीगढ़ की ओर से आ रही 4 अन्य कारें उससे टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो कार के परखच्चे उड़े गए।

Punjab Accident News

15 लोग घायल
जानकारी के मुताबिक सभी कार में कुल 15 लोग सवार थे जिनमें महिलाएं एवं बच्चे भी थे। सूचने मिलते ही वहां स्थानीय लोग पहुंच गए। इसके बाद इन सभी घायलों को आदेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ। सभी पीड़ितों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+