Election Special: क्या कांग्रेस के बाग़ी पहुंचा पाएंगे BJP को फ़ायदा, जानिए बटाला सीट का सियासी समीकरण

पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र बटाला विधानसभा सीट महत्वपूर्ण सीटों में से एक है।

चंडीगढ़, 11 फरवरी 2022। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र बटाला विधानसभा सीट महत्वपूर्ण सीटों में से एक है। आज हम आपको यहां के सियासी इतिहास और चुनावी समीकरण के बारे में बताने जा रहे हैं। बटाला विधानसभा सीट गुरदासपुर ज़िले में आती है। यहां कुल मतदाताओं की तादाद 1 लाख 62 हज़ार 353 है, जिसमें 85 हज़ार 46 पुरुष मतदाताओं की तादाद है। वहीं महिला मतदाताओं की तादाद 77 हज़ार 307 है। पिछली बार 2017 के विधानसभा चुनाव में 34.45 फ़ीसद मतदान हुआ था शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार लकबीर सिंह लोधी ने जीत दर्ज की थी।

किसा पार्टी से कौन हैं उम्मीदवार ?

किसा पार्टी से कौन हैं उम्मीदवार ?

बटाला विधानसभा सीट से इस बार कांग्रेस की टिकट पर अश्विनी सेकरी चुनावी मैदान में उतरे हैं। आम आदमी पार्टी ने शैरी कलसी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं सुच्चा सिंह छोटेपुर शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर चुनावी ताल ठोक रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के बाग़ी नेता फतेहजंग सिंह बाजवा भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं। बटाला विधानसभा सीट 2017 में शिरोमणि अकाली दल से लकबीर सिंह लोधी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अश्वनी सेखरी को 485 वोटों से हराया था। आपको बता दें कि गुरदासपुर के अंतर्गत बटाला विधानसभा सीट आती है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद भाजपा नेता और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल हैं।

विभिन्न दलों का रहा है क़ब्ज़ा

विभिन्न दलों का रहा है क़ब्ज़ा

बटाला विधानसभा के सियासी इतिहास की बात की जाए तो 1977 के विधानसभा चुनाव मे जेएनपी के उम्मीदवार पन्ना लाल नैय्यर ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने 28 हज़ार 191 वोटों के साथ कांग्रेस के उम्मीदवार विश्व मित्तर सेखरी को हराया था। 1980 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार गोपाल कृष्ण चतरथ ने जीत दरज की थी उन्होंने 26 हज़ार 448 मतों के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के बलदेव मित्तर को हराया था। 1985 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार अश्विनी सेखरी ने 34 हज़ार 401 मतों के साथ शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार धरम सिंह को हराया था। 1992 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जगदीश साहनी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने 20 हज़ार 288 मतों के साथ कांग्रेस उम्मीदवार अश्विनी सेखरी को हराया था। 1997 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेता जगदीश साहनी ने 49,843 मतों के साथ कांग्रेस के अश्विनी सेखरी को हराया था।

किस पार्टी का लहराएगा परचम ?

किस पार्टी का लहराएगा परचम ?

बटाला सीट से 2002 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अश्विनी सेखरी ने 47 हज़ार 933 से जीत दर्ज की थी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जगदीश साहनी को हराया था।2007 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जगदीश साहनी ने कांग्रेस के पाले से इस सीट पर भाजपा का परचम लहराया था। उन्होंने 47 हज़ार 936 वोटों से कांग्रेस के उम्मीदवार अश्विनी सेखरी को हराया था। 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार अश्विनी सेखरी ने भाजपा के पाले से इस सीट को अपने पाले में कर लिया। उन्होंने 66 हज़ार 806 वोटे से जीत दर्र कर शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार लकबीर सिंह लोधी को हराया था। 2017 में शिरोमणि अकाली दल से लकबिर सिंह लोधी नंगल 42 हज़ार 517 मतों के साथ कांग्रेस के उम्मीदवार अश्विनी सेखरी को 485 वोटों के अंतर से हराया था। इस बार कौन लहराएगा परचम यह देखने वाली बात होगी।


ये भी पढ़ें : पंजाब: क्या ईसाई मतदाताओं के सहारे सिद्धू पार लगाना चाहते हैं अपनी नैया, जानिए क्यों दिया ये बयान ?


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+