Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब में महिला की किस्मत चमकी, 100 के लॉटरी टिकट से 1 करोड़ रु. जीते, बोली- आज तक इतने जीरो नहीं देखे

मोगा। पंजाब के मोगा जिले में रहने वाली आशा रानी (61) की किस्मत ऐसे चमकी, जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा हो। "ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है", यह कहावत आशा के जीवन में सच साबित हो गई। आशा ने 100 रुपए वाला टिकट खरीदकर लॉटरी लगाई थी, जिसमें उसे 1 करोड़ रुपए की राशि हासिल हुई। उसने पंजाब स्टेट लॉटरी का यह पहला इनाम जीता है। पता चलने पर आशा खुशी से झूम उठी।

61 साल की महिला की किस्मत चमकी

61 साल की महिला की किस्मत चमकी

आशा का घर मोगा जिले के बाघापुरानी इलाके में है। लॉटरी विभाग ने आशा के इनाम जीतने की जानकारी उसे फोन पर दी थी। विभाग की ओर से बताया गया कि, तुमने एक करोड़ की लॉटरी जीती है। साथ ही विभाग के अधिकारियों ने जरूरी दस्तावेज जमा कराने को कहा। वे बोले कि, दस्तावेज मिलने के बाद इनाम की रकम दे दी जाएगी। फोन करने वाले अधिकारियों ने आशा रानी को बधाई भी दी।

इतने जीरो एक साथ नहीं देखे

इतने जीरो एक साथ नहीं देखे

1 करोड़ रुपए की लॉटरी जीतने पर आशा फूली नहीं समा रहीं। उनका कहना है कि, मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि इतना बड़ा इनाम जीता है। उन्होंने कहा- "मैंने आज तक इतने जीरो एक साथ नहीं देखे। अब इसी रकम में मेरा और बच्चों का भविष्य संवर जाएगा।" इस रकम में से अपने बच्चों पढ़ाई कराउंगी, जिससे वे अच्छा पढ़-लिखकर कामयाब हो सकें।

बोली- अब नया घर भी बनवाउंगी

बोली- अब नया घर भी बनवाउंगी

आशा ने कहा कि, हम पैसा मिलने पर सबसे पहले इनामी राशि से अपना नया घर बनवाएंगे। हमारा मौजूदा मकान बड़े परिवार के लिए काफी छोटा है। मानती हूं कि, इस बड़ी इनामी राशि से आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+