जब अमृतपाल की पत्नी ने कहा था, 'चाहे कुछ भी हो जाए, नहीं छोड़ूंगी उसका साथ', पकड़े जाने के बाद खुलेंगे कई राज
Amritpal Singh wife Kirandeep Kaur: खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह ने फरवरी 2023 में NRI महिला किरणदीप कौर से शादी की थी।

Amritpal Singh wife Kirandeep Kaur: खालिस्तानी अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह को 23 अप्रैल की सुबह पंजाब के मोगा से गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे ठीक 3 दिन पहले अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को 20 अप्रैल को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोककर पूछताछ की गई थी।
किरणदीप कौर को 20 अप्रैल को इंग्लैंड के शहर बर्मिंघम जाना था। लंदन भागने की कोशिश में करणदीप कौर को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोककर पूछताछ की गई थी। जिसके बाद किरणदीप कौर को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया था।
इसी बीच किरणदीप कौर का एक इंटरव्यू चर्चाओं में है, जिसमें उन्होंने कहा था, ''चाहे कुछ भी हो जाए, नहीं छोड़ूंगी उसका साथ''
न्यूज एजेंसी एएनआई ने एयरपोर्ट के सूत्रों के हवाले से बताया अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर बर्मिंघम की यात्रा करने वाली थीं लेकिन जैसे ही उन्होंने इमिग्रेशन काउंटर पर चेक-इन किया, उनके लुक आउट सर्कुलर (LOC) होने के कारण इमिग्रेशन ने यात्रा करने की अनुमति नहीं दी और उन्हें रोककर पूछताछ करने लगी।
एयरपोर्ट के सूत्रों ने कहा, अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को दोपहर ढाई बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से बर्मिंघम जाना था। दोपहर 12:20 बजे, उन्होंने इमिग्रेशन काउंटरों को सूचना दी और एलओसी होने के कारण इमिग्रेशन ने उसे यात्रा करने की अनुमति नहीं दी और उसे हिरासत में लिया है।

पंजाब पुलिस सूत्रों के मुताबिक किरणदीप यूनाइटेड किंगडम की नागरिक हैं और यूके की पासपोर्ट होल्डर है। उनके खिलाफ पंजाब या भारत या किसी अन्य देश में कोई मामला दर्ज नहीं है।
अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर के ब्रिटेन में रहने के दौरान बब्बर खालसा इंटरनेशनल की सक्रिय सदस्य होने के संबंध में पंजाब पुलिस या केंद्रीय एजेंसियों के पास कोई ठोस सबूत या प्राथमिकी दर्ज नहीं है।
अप्रैल के शुरुआत दिनों में 'द वीक' को दिए इंटरव्यू में किरणदीप ने कौर ने कहा था, 'चाहे कुछ भी हो जाए, मैं अपने पति अमृतपाल सिंह का साथ कभी नहीं छोड़ूंगी। मैं नहीं जानती कि वो फिलहाल कहां है, मेरा उससे कोई संपर्क नहीं है। लेकिन मैं इतना चाहती हूं कि वह सुरक्षित अपने घर वापस आए।'
ऐसे में अब जब किरणदीप कौर से अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं तो कयास लगाए जा रहे हैं कि अमृतपाल को लेकर कई खुलासे हो सकते हैं।
किरणदीप कौर को एहतियात के तौर पर उसी कानूनी प्रक्रिया के तहत हिरासत में लिया गया है जिसके तहत फरार आरोपियों के परिवार और परिचितों से पूछताछ की जाती है।

अमृतपाल सिंह की गतिविधियों के लिए कथित विदेशी फंडिंग के संबंध में मार्च में जल्लूपुर खेड़ा गांव में किरणदीप कौर से पूछताछ की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमृतपाल सिंह ने इसी साल फरवरी में यूके की एनआरआई किरणदीप कौर से शादी की थी। कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि शादी 10 फरवरी को हुई थी।
फरवरी में अमृतपाल से शादी के बाद किरणदीप कौर पंजाब चली गईं और अब अमृतपाल के पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में रहती हैं। किरणदीप कौर का परिवार जालंधर का रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications