Amritpal Singh: कब पकड़ा जाएगा अमृतपाल सिंह? चौथे दिन भी तलाशी अभियान जारी, 114 गिरफ्तारी, अब तक के बड़े अपडेट

Amritpal Singh: खालिस्तानी कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए बड़े पैमाने पर चलाई जा रही तलाशी अभियान का आज मंगलवार को चौथे दिन है। वहीं पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखी है।

amritpal singh

Amritpal Singh News Update: वारिस पंजाब दे का प्रमुख और खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई का आज चौथा दिन है। अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित करने के बाद से पंजाब पुलिस उसको पकड़ने के लिए हाई अलर्ट पर है। कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है। अब तक इस मामले में पंजाब पुलिस ने 114 लोगों को गिरफ्तार किया है। पंजाब सरकार ने मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर रोक मंगलवार दोपहर तक के लिए बढ़ाई है। वहीं अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर हरप्रीत सिंह ने जालंधर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।

आइए जानें इस मामले में अब तक बड़े अपडेट क्या-क्या हैं?

1.-पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की, उसे भगोड़ा घोषित। उसके नेतृत्व वाले एक संगठन वारिस पंजाब दे 78 सदस्यों को गिरफ्तार किया। कुल मिलाकर इस मामले में अब तक 114 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

2.- पुलिस की यह कार्रवाई अमृतपाल के 'खालसा वाहिर'- एक धार्मिक जुलूस, जो मुक्तसर जिले से शुरू होने से एक दिन पहले हुई थी। जालंधर जिले में जब अमृतपाल के काफिले को रोका गया तो पुलिस को चकमा देकर वह भागने में कामयाब हुआ।

3. -पंजाब के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अमृतसर में अमृतपाल के पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

4.- अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्हें डर है कि उनके बेटे का एनकाउंटर कर दिया जाएगा। वो इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में गए हैं।

5.-अमृतपाल और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज एक पुलिस चौकी पर हमला करने और कुछ पुलिसकर्मी को घायल करने के संबंध में की गई थी। इसके अलावा उनके वाहन में मिले हथियार के संबंध में भी शिकायत दर्ज है।

6.-खुफिया विभाग ने कहा है कि अमृतपाल सिंह एक ISI एजेंट है। वह दुबई में रहने के दौरान पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी के संपर्क में आया था। वह पंजाब में युवाओं को सुसाइड अटैक की ट्रेनिंग देने और दिल्ली में नेताओं पर हमला करने के इरादे से देश लौटा था।

7.-पुलिस ने कहा अमृतपाल सिंह अपनी AKF नाम की सेना तैयार करना चाहता है। उसके पैतृक घर से इसके सबूत मिले हैं।

8-पंजाब पुलिस ने कहा कि राज्यव्यापी अभियान के दौरान अब तक एक .315 बोर राइफल, 12 बोर की 7 राइफल, एक रिवाल्वर और अलग-अलग कैलिबर के 373 जिंदा कारतूस सहित 9 हथियार बरामद किए गए हैं।

9- पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि उन्हें 'वारिस पंजाब दे' में आईएसआई एंगल और विदेशी फंडिंग का बहुत गहरा संदेह है। उन्होंने यह भी कहा कि कार्रवाई शुरू होने के बाद से अब तक कुल 114 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

10. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा है कि भगोड़ा अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+