Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Amandeep Kaur Constable Punjab: 14 साल की नौकरी में 31 ट्रांसफर, 2 बार सस्पेंड, कैसे कमाए 2 करोड़ रुपए?

Amandeep Kaur Net Worth: पंजाब पुलिस में अजब लेडी कांस्‍टेबल अमनदीप कौर (Punjab Police Constable) की गजब लाइफ स्‍टाइल सामने आई है। नशे की तस्‍करी के आरोप में पकड़ी अमनदीप कौर को नौकरी से हटा दिया है। पंजाब पुलिस की अब तक की जांच में जो कुछ सामने आया वो चौंकाने वाला है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कई पोस्‍ट में दावा किया जा रहा है कि पंजाब पुलिस कांस्‍टेबल अमनदीप कौर करीब दो रुपए कीमत की घड़ी पहनकर रील बनाती थी। उसके चश्‍मे की कीमत करीब 85 हजार रुपए है। यह पंजाब के बठिंडा में तैनात थी।

Amandeep Kaur punjab police Constable

यह भी कहा जा रहा है कि अमनदीप कौर की लाइफ स्‍टाइल ही लग्‍जरी नहीं थी बल्कि उसके पास लग्‍जरी गाड़ियां थीं। उसने पुरानी थार बेचकर नई थार खरीदी थी। अपने जीजा को तोहफे में बुलेट बाइक दी थी।

अमनदीप कौर की कुल संपत्ति करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। उसके पास 50 लाख रुपए का भूखंड है। खुद आलीशान कोठी में रहती थी और उस कोठी में करोड़ों का तो फर्नीचर ही लगा हुआ है। पंजाब पुलिस अमनदीप कौर की संपत्तियां का पता लगाने में जुट गई है।

यह भी कहा जा रहा है कि अमनदीप कौर 14 साल पहले पंजाब पुलिस में कांस्‍टेबल पद पर भर्ती हुई थी। 14 साल में उसके 31 बार ट्रांसफर हो चुके हैं। 2 बार उसे सस्‍पेंड भी किया गया। वह इंस्‍टाग्राम पर अक्‍सर बदमाशी वाले गानों पर रील बनाया करती थी।

यह भी पढ़ें- अमनदीप कौर: वो पुलिस कांस्‍टेबल जो नौकरी से निकाल दी गई, क्‍या 'उड़ता पंजाब' से बनाई करोड़ों की संपत्ति?

पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पंजाब की बठिंडा पुलिस ने लेडी कांस्‍टेबल अमनदीप कौर को पकड़ा है। बठिंडा के बादल फ्लाईओवर के पास पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त कार्रवाई में अमनदीप कौर की महिंद्रा थार SUV को रोका गया।

डीएसपी हरबंस सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली गई, जिसमें गियर शिफ्ट के पास एक बॉक्स में छिपाकर हेरोइन रखी गई थी। कांस्टेबल को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+