अमनदीप कौर: वो पुलिस कांस्‍टेबल जो नौकरी से निकाल दी गई, क्‍या 'उड़ता पंजाब' से बनाई करोड़ों की संपत्ति?

Amandeep Kaur Punjab Police: पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। आइए जानते हैं Instagram पर सक्रिय अमनदीप कौर कौन हैं?

Amandeep Kaur Punjab Police: पंजाब पुलिस की महिला कांस्‍टेबल अमनदीप कौर को नौकरी से निकाल दिया गया है। इस कांस्‍टेबल को पंजाब पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'युद्ध नशेआं विरुद्ध' अभियान के तहत हेरोइन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कांस्टेबल अमनदीप कौर के पास से 17.71 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

Amandeep Kaur Punjab Police

महिंद्रा थार से बरामद हुई हेरोइन

जानकारी के मुताबिक, बठिंडा के बादल फ्लाईओवर के पास पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त कार्रवाई में अमनदीप कौर की महिंद्रा थार SUV को रोका गया। डीएसपी हरबंस सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली गई, जिसमें गियर शिफ्ट के पास एक बॉक्स में छिपाकर हेरोइन रखी गई थी। कांस्टेबल को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया।

मुख्यमंत्री के आदेश पर तत्काल कार्रवाई

पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह गिल ने पुष्टि की कि अमनदीप कौर को संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी सरकारी कर्मचारी को यदि नशा तस्करी में लिप्त पाया जाता है, तो उस पर तुरंत कठोर कार्रवाई की जाएगी।"

सोशल मीडिया पर सक्रिय, लग्ज़री जीवनशैली पर उठे सवाल

सूत्रों के अनुसार, अमनदीप कौर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी और अक्सर अपनी महंगी गाड़ियों के वीडियो पोस्ट करती थी। उसके थार SUV पर पंजाब पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था, जिसे वह शायद नाकों से बचने के लिए इस्तेमाल करती थी। जांच में सामने आया है कि उसके पास एक ऑडी, दो इनोवा कारें, एक बुलेट मोटरसाइकिल और करीब 2 करोड़ रुपये कीमत का एक मकान है।

Take a Poll

Amandeep Kaur Net Worth: कांस्‍टेबल अमनकौर की संपत्ति

पुलिस अब उसकी संपत्तियों और आय के स्रोतों की जांच कर रही है। अंदेशा है कि उसने नशा तस्करी से अर्जित धन से ये संपत्तियां खरीदी हैं। अधिकारियों का यह भी मानना है कि अमनदीप कौर का फिरोजपुर से हेरोइन की तस्करी में लंबे समय से संलिप्त रहना एक बड़ा एंगल हो सकता है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या उसके संबंध पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों से भी रहे हैं।

एसएसपी अमनीत कोंडल को सौंपी गई जांच

इस हाई-प्रोफाइल मामले की आगे की जांच अब बठिंडा की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अमनीत कोंडल को सौंपी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कांस्टेबल अकेले काम कर रही थी या इसके पीछे कोई बड़ा ड्रग नेटवर्क है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+