पंजाब में अकाली दल के नेता हरभजन सिंह भज्जी आप में शामिल, गुरमीत सिंह मीत ने किया स्वागत
दिल्ली के बाद आम आदमी पार्टी को एक के बाद एक अलग-अलग राज्यों में लोगों का समर्थन मिल रहा है। यही वजह है कि पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। पंजाब में भी दूसरे दलों से निकलकर नेता आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। पंजाब में आज अकाली दल के नेता और पूर्व पार्षद हरभजन सिंह भज्जी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने हरभजन सिंह और उनके समर्थकों का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। गुरमीत सिंह ने इन नेताओं का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को साझा की है।

तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा हमारे राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व से प्रभावित होकर दिन-प्रतिदिन नए सदस्य पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आज बरनाला में पूर्व पार्षद हरभजन सिंह भज्जी अपने साथियों सहित अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए जिनका पार्टी में शामिल होने पर मान-सम्मान के साथ स्वागत किया गया।
बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने लोकसभा की सभी 13 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। पार्टी ने प्रदेश में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब से जब 13 सांसद जीतकर संसद जाएंगे तो वो मेरे 13 हाथ बनेंगे। वो पंजाब के लोगों की आवाज को संसद में बुलंद करेंगे। फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी कि पंजाब के लोगों का 8000 करोड़ रुपया रोक। भगवंत मान का कहना है कि केंद्र ने पंजाब सरकार के 8000 करोड़ रुपए को रोक रखा है, जिसका इस्तेमाल प्रदेश में कई सारे स्कूल, ्अस्पताल आदि बनाने में किया जा सकता था।












Click it and Unblock the Notifications