Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह ब्रेजा में बैठकर हुआ फरार, कार बरामद, पुलिस ने जारी की तस्वीरें

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई है। उसके चार करीबियों कि गिरफ्तारी के साथ पुलिस कस्टडी से भागने में प्रयोग की गई ब्रेजा कार भी बरामद कर ली गई गई है।

Amritpal Singh

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पुलिस कस्टडी से भगाने के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस ने वो ब्रेजा कार भी बरामद कर ली गई है जिसका प्रयोग उसके भागने में किया गया था। आरोपियों के नाम मनप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह और गुरपेश सिंह है। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत और पुलिस कस्टडी से आरोपी को भगाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने कुछ तस्वीरें जारी की हैं। इस एक्शन की जानकारी देते हुए पंजाब के आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि ये तस्वीरें अमृतपाल सिंह की अलग-अलग वेश में हैं।

लुक्स बदल रहा अमृतपाल
दरअसल, पंजाब पुलिस के मुताबिक अमृतपाल छिपने के लिए अपने लुक्स भी बदल रहा है। वो हिरसुते से लेकर क्लीन शेव तक, पंजाब पुलिस ने पिछले चार दिनों से फरार चल रहे खालिस्तानी नेता भगोड़े अमृतपाल सिंह के संभावित अवतारों या लुक्स को आज जारी किया और उम्मीद की कि लोग उसे पकड़ने में मदद कर सकते हैं। आईजीपी ने मंगलवार को अमृतपाल की अलग- अलग लुक की तस्वीरें जारी करते हुए लिखा कहा, "हम ये सभी तस्वीरें जारी कर रहे हैं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप उन्हें प्रदर्शित करें ताकि लोग उन्हें इस मामले में गिरफ्तार करने में हमारी मदद कर सकें। "

ये तस्वीरें साझा करने के साथ पंजाब पुलिस ने लोगों से उनकी गिरफ्तारी में मदद करने का अनुरोध किया गया है। बता दें कि जिस कार से अमृतपाल सिंह को पुलिस कस्टडी से भागाने में प्रयुक्त कार कार बरामद कर ली गई है। मामले में इसके अलावा उन 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने अमृतपाल सिंह की भागने में मदद की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+