पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर आप सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कही बड़ी बात

लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही पंजाब में सियासी हलचल तेज हो गई है। पिछले साल कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन होने पर दोनों ही दलों को फायदा मिलेगा।

सुशील कुमार ने कहा कि लोकशभा चुनाव स्थानीय चुनाव नहीं है बल्कि यह देश का चुनाव है। ऐसे में लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी को साथ मिलकर आगे आना पड़ेगा और भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। सुशील कुमार ने कहा कि नेताओं को अपने निजी हितों को पीछे रखना होगा और व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए देश के लोकतंत्र के लिए काम करना चाहिए।

sushil kumar

जिस तरह से चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली सामने आई उसपर सुशील कुमार ने कहा कि देश में लोगों ने देखा कि किस तरह से भाजपा चुनाव जीतने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाती है। यहां कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का हमे फायदा मिला, यहां गठबंधन का प्रयोग सफल रहा है। इसी तरह से देश के बाकी राज्यों में भी गठबंधन हो सकता है। गठबंधन से पंजाब में भी फायदा मिल सकती है। राष्ट्रीय स्तर पर बने इंडी गठबंधन में आम आदमी पार्टी भी शामिल है।

सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि गठबंधन को लेकर आला कमान से कोई बात नहीं हुई है। लेकिन बीते हफ्ते आम आदमी पार्टी ने बिना किसी गठबंधन के 8 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। पार्टी ने सुशील कुमार रिंकू को जालंधर से ही उम्मीदवार बनाया है। 8 में से पांच उम्मीदवार पंजाब सरकार में मंत्री हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+