Punjab: पटियाला ग्रामीण से आप विधायक बलबीर सिंह बने मंत्री, राजभवन में ली शपथ
पटियाला ग्रामीण से आप विधायक बलबीर सिंह ने चंडीगढ़ के राजभवन में पंजाब कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।

Dr Balbir Singh Takes Oath as Minister in Punjab Cabinet: पंजाब की मान सरकार में मंत्री फौजा सिंह सारारी ने शनिवार को मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए बागवानी मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद पटियाला ग्रामीण से आप विधायक बलबीर सिंह को मंत्री बनाया गया है।
पटियाला ग्रामीण विधायक और आप नेता बलबीर सिंह ने चंडीगढ़ के राजभवन में पंजाब कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान एक साधारण कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने उनको मंत्री पद की शपथ दिलाई।
इससे पहले कैबिनेट मंत्री फौजा सारारी ने अपने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के एक वफादार सिपाही हैं और रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications