AAP कांग्रेस की जगह ले लेगी, 2024 में BJP को देगी चुनौती: राघव चड्डा

मोहाली, 09 मार्च: पांच राज्यों के चुनाव संपन्न होने के बाद अब परिणाम का इंतजार किया जा रहा है। 10 मार्च यानी गुरुवार को सभी पांचों राज्य यूपी, उत्तरखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में काउंटिंग होगी, जिसके बाद तस्वीरें साफ हो जाएगी। हालांकि एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है, अगर ऐसे में रिजल्ट के बाद पंजाब में आप की सरकार बनती है तो देश में दिल्ली के बाद पंजाब दूसरा राज्य होगा, जहां आम आदमी पार्टी अपने सरकार चलाएगी। इस बीच आप के पंजाब सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल करोड़ों लोगों की उम्मीद हैं।

aap leader Raghav Chadha

हम 2 राज्यों में सरकार बना रहे हैं: चड्ढा

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर मोहाली में आप नेता राघव चड्ढा ने अपने बयान में कहा कि पंजाब के चुनावों से पता चलता है कि आप राष्ट्रीय राजनीतिक ताकत के रूप में उभरी है। किसी राज्य में अपनी पहली सरकार बनाने में बीजेपी को 10 साल लगे थे। आप की स्थापना के 10 साल भी नहीं हुए हैं और हम 2 राज्यों में सरकार बना रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस की जगह ले लेगी।

'केजरीवाल 2024 में भाजपा के खिलाफ एक चुनौती'

वहीं 2024 के लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की भूमिका पर राघव चड्ढा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल करोड़ों लोगों की उम्मीद हैं।अगर भगवान इच्छुक हैं और लोग अवसर देते हैं त वह निश्चित रूप से एक बड़ी भूमिका में नजर आएंगे, प्रधानमंत्री की जल्द ही। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस की जगह ले लेगी। आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर उभर कर आई है। अरविंद केजरीवाल 2024 में भाजपा के खिलाफ एक चुनौती के तौर पर उभरेंगे।

'आम आदमी पार्टी की लहर नहीं, सूनामी'

साथ ही चुनावों के परिणाम पर उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी को गले लगाने का मन बना लिया है और भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि यह आम आदमी पार्टी की लहर नहीं, सूनामी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+