महाराष्ट्र: हाइवे पर 2 ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर, उड़े परखच्चे, 4 लोगों की मौत

गोंदिया। महाराष्ट्र के गोंदिया में रायपुर से नागपुर सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार 2 ट्रकों में आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भिड़ंत से ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और 4 लोगों की मौत हो गई। एक शख्स गंभीर घायल हुआ, जिसे पुलिस ने वहीं पास के ग्रामीण हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

गोंदिया, Maharashtra, महाराष्ट्र, Gondia, crime, road accident, maharashtra police, pune , पुणे, भीषण हादसा, mumbai

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शनिवार तड़के 3 बजे हुआ। घटनास्थल था देवरी तहसील के सिरपुर सीमा तपासणी का नाका। दोनों में एक ट्रक जीओ 4, टीए 9902 रायपुर से नागपुर की ओर जा रहा था। वहीं, दूसरा ट्रक जीजे 03 ए2-2845 देवरी से रायपुर की ओर जा रहा था। इस दरम्यान देवरी तहसील के सिरपुर सीमा तपासणी नाका के पास दोनों ट्रक की जोरदार टक्कर हुई। जिसमें दोनों ट्रकों का ज्यादातर हिस्सा चकनाचूर हो गया। सिरपुर सीमा तपासणी नाके के कर्मचारियों ने इस घटना की जानकारी देवरी पुलिस स्टेशन को दी।

देवरी पुलिस ने इस सड़क दुर्घटना में मारे गए रवि यादव, जावेद हाला और अन्य दो अज्ञात शख्स की लाश मरामद कीं। इनके अलावा आशिक नाथाभआई समा घायल व्यक्ति का नाम बताया गया, जो कि ट्रक ड्राइवर है। वहीं, दुर्घटना में मौत हुए 2 लोगों की पहचान नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें: SP कुंतल किशोर समेत 8​ लोगों के खिलाफ FIR, अपहरण और फेक एनकाउंटर मामले में हाईकोर्ट ने दिए ये आदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+