स्कूल टीचर और केयरटेकर ने 16 साल की छात्रा को दागा, नींद की दवाई पिलाकर यौन शोषण
Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल में शिक्षा और संगोपन के लिए के स्कूल संस्था में लड़की को रखा गया था। आरोप है कि यहां के शिक्षक और केयरटेकर द्वारा 16 वर्षीय छात्रा के शरीर को दाग देने की घटना सामने आई है। साथ ही छात्रा की बेहरमी से पिटाई कर पानी में नींद की दवाई मिलाकर उसके साथ यौन शोषण किया गया। इस मामले में चाकन पुलिस ने वात्सल्य शिक्षण संस्था, देहूगांव, येलवाडी स्थित शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में मनीषा स्वप्निल जाधव (38) ने शिकायत दर्ज कराई है। स्कूल के शिक्षक विलास देवतरसे, वैशाली देवतरसे और केयरटेकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार मनीषा घर-घर में काम कर अपना जीवननिर्वाह करती है। लड़की को पढ़ाई के लिए येलवाडी स्थित वात्सल्य शिक्षण संस्था में एडमिशन कराया था। लेकिन स्कूल के शिक्षकों द्वारा उसे प्रताड़ित किया गया। उसके हाथ में चटके दिए गए और बेहरमी से पिटाई की। इसके बाद उसे पानी में नींद के दवा मिलाकर उसके साथ अत्याचार किया गया। यह मामला चाकन पुलिस में दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications