Pune Chandni Chowk Bridge : आधी रात को ढहाया गया पुणे का चांदनी चौक पुल, VIDEO
पुणे, 02 अक्टूबर: नोएडा के ट्विन टावर की तरह ही महाराष्ट्र के पुणे में चांदनी चौक ब्रिज ढहा दिया गया। पुल को एक अक्टूबर की देर रात 2 बजे गिराया गया। पुल को गिराने का वीडियो सामने आया है। इस ब्रिज को गिराने की जिम्मेदारी भी एडिफिस कंपनी को दी गई थी। ये वहीं कंपनी ने जिसने नोएडा ट्वीन टावर को गिराने में सफलता हासिल की थी। पूरी तैयारी के साथ आधी रात को बटन दबाया गया, धमाके से बड़ा हिस्सा टूट गया लेकिन पूरी तरह से नहीं गिरा।

चांदनी चौक पुल को गिराने के लिए 1300 छेद करके लिक्विड बारूद भरा गया था और इस बारूद में ब्रिज से करीब 200 मीटर की दूरी से डेटोनेटर के जरिए करेंट पास किया गया। बताया जाता है कि चांदनी चौक ब्रिज को गिराने के लिए 6500 मीटर चैनल लिंक के साथ ही 7500 वर्ग मीटर जियोटेक्सटाइल का इस्तेमाल किया गया। 500 सैंड बैग और 800 मीटर रबर मैट का इस्तेमाल भी चांदनी चौक ब्रिज को गिराने में किया। ब्लास्ट होते ही धूल और धुंए का गुब्बार उठा। इसके तुरंत बाद तालियां बजने लगी है। हालांकि, धमाका पूरी तरह से सफल नहीं हुआ।
चांदनी चौक ब्रिज को ढहाने में करीब छह सेकेंड का समय लगा। ब्लास्ट के बाद अब मलबा हटाने का काम किया गया। प्रशासन और एडिफिस कंपनी का कहना ह कि मलबे को जल्द हटा लिया जाएगा। पुलिस का दावा है कि सुबह 8 बजे से पहले मलबा हटाकर इस मार्ग पर आवागमन शुरू करा लिया जाएगा।
क्यों गिराया गया चांदनी चौक ब्रिज ?
पुणे ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी राहुल श्रीराम ने बताया कि इस ब्रिज के करीब से हर रोज करीब तीन लाख वाहन गुजरते हैं। पुल के नीचे सड़क संकरी होने की वजह से हर रोज जाम लग जाता था। जाम के झाम से निजात पाने के लिए चांदनी चौक ब्रिज को गिराया गया।












Click it and Unblock the Notifications