पुणे: 20 लाख की कीमत के दुर्लभ प्रजाति के सांप बेचने आए थे तस्कर, पुलिस के जाल में फंसे दो शख्स

Pune news, पुणे। मांडूल सांप की बिक्री करने के मामले में बिबवेवाडी पुलिस ने दो शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने दुर्भल प्रजाति का 20 लाख रुपए कीमत के मांडूल सांप जब्त किए है। पुलिस ने इस मामले में ओंकार भानुदास पवार (23, कोंढवा बुद्रुक) और सद्दाम पैगंबर चमनुर (18, बिबवेवाडी) को गिरफ्तार किया गया है।

police arrested two snake smuggler

बिबवेवाडी पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी पुजारी को उनके खबरी द्वारा जानकारी मिली थी कि दो शख्स अप्पर बस डिपो परिसर में मांडूल जाति का दुर्लभ सांप बिक्री करने के लिए आनेवाले हैं। पुलिस ने जाल बिछाया, जैसे ही तस्कर आए, उनको पकड़ने को लिए पुलिस आगे बढ़ी। दोनों शख्स को पुलिस के आने का अंदेशा हो गया था। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी वहां से भागने की फिराक में थे, पर पुलिस ने धर दबोचा।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह सांप अर्जुन पवार नामक शख्स को बेचने के लिए लाए थे। इस बारे में पुलिस अधिक जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 20 लाख रुपए कीमत का सांप और बच्चों के खेलने वाली पिस्तौल जब्त की है।

ये भीं पढ़ें: 3 साल की छात्रा से दुष्कर्म करते हाईस्कूल छात्र को देखा, बताने पर प्रिंसिपल ने किया अनसुना

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+