बुजुर्ग महिला जिस पर करती थी सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने दिया 29 लाख का 'धोखा'

Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक बुजुर्ग महिला की सेवा करने के बहाने उससे 29 लाख रुपए हड़प लिए। यह मामला कोंढवा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। अरुण विक्टरी थॉमस (62) ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। थाने में सुरेश हरिहरण (50, वाकडेवाडी) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

man defraud woman and debited lakhs of money from her account

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता थॉमस व हरिहरन एक दूसरे को पहचानते हैं। शिकायतकर्ता की बुआ जॉय चांदी काफी बुजुर्ग हैं। उनके दिल व घुटनों में तकलीफ के चलते उनकी देखभाल करने के लिए एक सेवक के बारे में पूछा था। इस दौरान हरिहरन ने बताया था कि वह खुद बुजुर्गों की सेवा करता है। ऐसा बोलकर विश्वास हासिल कर बुजुर्ग महिला की सेवा करने लगा था। लेकिन बुजुर्ग महिला का विश्वास हासिल कर बैंक ऑफ इंडिया के उनके बैंक एकाउंट से 28 लाख 84 हजार रुपए निकालकर धोखाधड़ी कर भाग गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

भारत में 2 साल का बच्चा बना सबसे कम उम्र का अंगदाता
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दो साल के बच्चे ने 6 लोगों को जीवनदान दिया है। पुणे में रहने वाला दो साल का बच्चा देश में सबसे छोटा अंगदाता बना है। इससे पहले किसी भी कम उम्र के व्यक्ति द्वारा अंगदान करने की बात सामने नहीं आई है। इसलिए वह देश का सबसे छोटा अंगदाता बन गया है। दो साल के बच्चे को ब्रेनट्यूमर को इलाज के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। लेकिन रविवार को डॉक्टरों ने उसका ब्रेन डेड होने की जानकारी परिवारजन को दी। उसके बाद परिवारजन ने बच्चे अंगदान करने का निर्णय लिया। बच्चे की किडनी, आंख, हार्ट, फेफड़े दान किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+