FTII चेयरमेन कार्यकाल पूरा होने पर बोले गजेंद्र चौहान, भाजपा जो जिम्मेदारी देगी निभाऊंगा
गजेंद्र चौहान का कार्यकाल 2 मार्च 2017 को पूरा हो गया है। केंद्र सरकार ने एफटीआईआई के चेयरमैन गजेंद्र चौहान को दूसरा कार्यकाल नहीं दिया है।
नई दिल्ली। फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के चैयरमैन पद पर अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद गजेंद्र चौहान ने कहा है कि वो भाजपा के सिपाही हैं और पार्टी जो जिम्मेदारी देगी वो निभाएंगे। गजेंद्र चौहान ने कहा कि उनको पार्टी ने हमेशा सम्मान दिया है और उनके मन में कोई लालच नहीं है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने दी, उन्होंने निभाया आगे भी जो काम पार्टी देगी उसे पूरे मन से करूंगा।

गजेंद्र चौहान का कार्यकाल 2 मार्च 2017 को पूरा हो गया है। केंद्र सरकार ने एफटीआईआई के चेयरमैन गजेंद्र चौहान को दूसरा कार्यकाल नहीं दिया है। अब एफटीआईआई को नया चेयरमैन मिलने जा रहा है। माना जा रहा है कि गजेंद्र चौहान के नियुक्ति के समय हुए विवाद को ध्यान में रखते हुए सरकार इस बार किसी नामी फिल्मी शख्सियत को एफटीआईआई का चेयरमैन बना सकती है।
गजेंद्र चौहान को एफटीआईआई का चेयरमैन बनाए जाने के विरोध में देशभर में छात्रों ने प्रदर्शन किया था। दिल्ली समेत कई शहरों में छात्रों ने गिरफ्तारी भी दी थी। 139 दिनों तक एफटीआईआई के छात्रों ने गजेंद्र चौहान की नियुक्ति के विरोध में हड़ताल भी की थी। फिल्मी जगत के भी ज्यादातर लोगों ने खुलकर चौहान की नियुक्ति की मुखालफत की थी और उनसे इस्तीपा देने को कहा था। जबरदस्त विरोध की वजह से अपने नियुक्ति के सात महीने बाद जाकर चौहान अपना पदभार संभाल पाए थे। गजेंद्र चौहान को महाभारत में युधिष्ठिर की भूमिका से लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने कई बी ग्रेड की फिल्मों में भी काम किया है।
पढ़ें- सिर्फ एक पैरा पढ़ा और गजेंद्र सिंह को बना दिया गया FTII का मुखिया
-
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे? -
Dhurandhar 2 Facts: प्रधानमंत्री से अतीक अहमद तक, 'धुरंधर 2' देखने से पहले जान लीजिए ये 5 फैक्ट्स -
Dhurandhar 2 Spoiler: 'बड़े साहब' का खुला राज, कौन है 'ल्यारी का किंग'? दूसरे पार्ट में इस एक्टर ने जीता दिल -
Ustad Bhagat Singh X Review: क्या चला पवन कल्याण का जादू? किसी ने कहा सुपरहिट तो कुछ बोले बोरिंग -
'सरके चुनरिया' सॉन्ग विवाद में नया मोड़, Nora Fatehi का बड़ा बयान, खोला AI पोस्टर का राज -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का निर्मल छाया कॉम्प्लेक्स दौरा, जुवेनाइल जस्टिस मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन पोर्टल लॉन्च -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
'जरा सी भी शर्म नहीं', Nora Fatehi के गाने पर भड़कीं BJP सांसद कंगना रनौत, खुलेआम कही ऐसी बात -
अश्लील गाने पर नोरा फतेही का जबर डांस, 'सरके चुनर तेरी सरके' पर क्यों हो रहा बवाल? बौखलाए लोग -
'मैं कुछ खाकर मर जाऊंगी', Monalisa की मां हुईं परेशान, मुस्लिम मर्द से शादी पर काटा ऐसा बवाल, अब क्या होगा? -
Dhurandhar 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही 'धुरंधर 2' ने मचा दी तबाही, एडवांस बुकिंग ने तोड़े रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications