सिर्फ एक पैरा पढ़ा और गजेंद्र सिंह को बना दिया गया FTII का मुखिया
नई दिल्ली। एफटीआईआई के मुखिया के पद पर गजेंद्र सिंह चौहान की नियुक्ति पर जमकर महाभारत मचा हुआ है। लेकिन इसी बीच चौहान की नियुक्ति के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है।

एफटीआईआई के मुखिया के पद के लिए चौहान ने जो अपनी सीवी दी थी उसमें सिर्फ एक पैराग्राफ देखकर सरकार ने उनका चयन कर लिया। यह पैराग्राफ था कि बीआर चोपड़ा के प्रसिद्ध टीवी सीरियल महाभारत में चौहान ने युधिष्ठिर का किरदार निभाया था।
चौहान की अहम उपलब्धियों में महाभारत में युधिष्ठिक की भूमिका निभाना ही एफटीआईआई में उनकी नियुक्ति का आधार बना। यह खुलासा एक आरटीआई से हुआ है।
गजेंद्र सिंह चौहान एक अभिनेता हैं जिन्हें महाभारत में उनके युधिष्ठिक के किरदार के लिए जाना जाता है। उन्होंने 150 फिल्मों में काम किया है और 600 टीवी सीरियल में काम किया है।
गौरतलब है कि चौहान की नियुक्ति के खिलाफ एफटीआईआई के छात्रों ने मोर्चा खोल रखा है। यही नहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी छात्रों से मिलने संस्थान पहुंचे थे और उनको अपना समर्थन दिया था।












Click it and Unblock the Notifications