पुणे: पुलिस चौकी के पास कचरे में मिली अजीबोगरीब 'बम' जैसी चीज, फैली दहशत
Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पूणे में दलवीवाडी स्थित नांदेड फाटा के पास जानेवाले रोड पर गुरुवार की दोपहर महानगर पालिका के कर्मचारी कचरा उठा रहे थे। कचरा उठाते समय कर्मचारियों को बम जैसी वस्तू मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

इस यंत्र की जानकारी कर्मचारियों ने पुलिस को दी। इस दौरान इलाके में बम मिलने की खबर हवा की तरह फैल गई। जिससे बाद इलाके में भय का माहोल बन गया।
पुलिस ने बॉम्ब स्क्वॉड टीम को बुलाकर जांच की। जांच करने के बाद प्राप्त वस्तू बम नहीं होने की पुष्ठि की गई। टीम ने बताया कि संरक्षण विभाग में इस्तेमाल किया गया हाथी बंदूक का विस्फोटक है। ऐसा बॉम्ब सक्वॉड ने जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया।
ये भी पढ़ें- क्राइम पेट्रोल देखकर बीवी ने पति को दी खौफनाक मौत, ब्लेड से काट दी नस, पत्थर से कुचल दिया सिर












Click it and Unblock the Notifications