पुणे का फेमस वकील 1.70 करोड़ की रिश्वत लेता रंगे हाथ गिरफ्तार
Pune news, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे के बंडगार्डन इलाके में एक प्रसिद्ध वकील द्वारा 1 करोड़ 70 लाख रुपए की घूस लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कोर्ट से जमीन के कागजात बाहर निकालने के लिए 2 करोड़ रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इस मामले में पुणे एंट करप्शन ब्यूरो में 40 दिन पहले शिकायत दर्ज की थी। यह एंटी करप्शन ब्यूरो की अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इस बड़ी कार्रवाई को पुणे विभाग के एंटी करप्शन ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक संदीप दिवाण ने दी।

जानकारी के मुताबिक पुणे के प्रसिद्ध वकील शेंडे को 1 करोड़ 70 लाख की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता के जमीन के दस्तावेज कोर्ट से बाहर निकालने के लिए दो करोड़ रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने वकील को दो करोड़ रुपए देने के लिए तैयार हो गया था, दो करोड़ रुपए में डील होने के बाद शिकायतकर्ता ने इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की थी।
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने वकील को घूस लेते पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। 5 लाख के असली नोटों के साथ 1 करोड़ 70 लाख रुपए की नकली नोट रखे गए थे। वकील एंटी करप्शन बिछाए जाल में फंस गया और रंगे हाथ इतनी बड़ी रकम घूस लेते धर दबोचा गया।
ये भी पढ़ें- घर में एक तरफ नशे में धुत रहता था पति, दूसरी तरफ दोस्त बीवी से करता रहा गैंगरेप












Click it and Unblock the Notifications