प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार कार का कहर, सड़क किनारे खड़ी मां और उसके दो बेटों को कुचला, मौत

pratapgarh road accident, pratapgarh News, pratapgarh news hindi, pratapgarh accident, pratapgarh police, प्रतापगढ़ सड़क दुर्घटना, प्रतापगढ़ समाचार, प्रतापगढ़ समाचार हिंदी, प्रतापगढ़ दुर्घटना, प्रतापगढ़ पुलिस,

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने तीन लोगों को अपनी चपेट में लिया। इस हादसे में मां सहित दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।

प्रतापगढ़ में रफ्तार के कहर ने मां और दो बेटों की जान ले ली। घटना के बाद कार पेड़ से टकराई, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया।

pratapgarh road accident news

जानकारी के मुताबिक अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना के खादर गांव की 30 वर्षीय मीनू अपने दो बेटों 8 वर्षीय रितिक और ढाई वर्षीय कार्तिक को लेकर सांगीपुर थाना इलाके के गोठवा मोड़ तिराहे पर सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार कार ने तीनों को कुचल दिया।

हादसे के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से कार जा टकराई, कार के रुकते ही कार चालक उसे छोड़कर फरार हो गया तो वहीं हादसे के बाद मौके पर जहां मीनू और कार्तिक की मौत हो गई तो वहीं बड़े बेटे रितिक गंभीर रूप से घायल था।

स्थानीय लोगों की भीड़ ने इलाकाई पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल रितिक को गौरीगंज हास्पिटल इलाज के लिए भेजवाया तो वहीं मीनू और कार्तिक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन रितिक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि रितिक का पिता रोजीरोटी के सिलसिले में गुजरात में रहकर मेहनत मजदूरी करके परिवार चलाता था, जिसको इस घटना की सूचना दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+