इस अभिनेता के पास इलाज के लिए नहीं थे पैसे, सोनू सूद के बाद विधायक राजा भैया ने अकाउंट में ट्रांसफर किए इतने रुपए
प्रतापगढ़।
अभिनेता अनुपम श्याम ओझा इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान मसीहा बने सोनू सूद ने अनुपम ओझा की मदद की है। इसके बाद अब प्रतापगढ़ के कुंडा के बाहुबली विधायक व जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी अनुपम ओझा की मदद को आगे आए हैं। राजा भैया ने कलाकार को राजा भैया ने 5 लाख रुपए की मदद की है। साथ ही हरसंभव मदद करने का आश्वासन उनके परिजनों को दिया है। बता दें, अनुपम श्याम ओझा उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
एक साल से किडनी में संक्रमण से जूझ रहे हैं अनुपम ओझा
दरअसल, अभिनेता अनुपम श्याम ओझा किडनी में संक्रमण से जूझ रहे हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मुंबई के लाइफलाइन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने भी किडनी ट्रांस्प्लाट की सलाह दी है, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उनके इलाज में काफी दिक्कत आ रही थी। अनुपम ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मदद करने की गुहार लगाई थी। इसके बाद अभिनेता सोनू सूद और मनोज बाजपेयी ने मदद की। अब विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अपने जिले के टीवी कलाकार को 5 लाख की मदद की है। उन्होंने 3 लाख रुपए की अनुपम के अकाउंट में भेज दिए हैं, और शेष 2 लाख की धनराशि जल्दी भेजने की बात कही है राजा भैया की मदद के बाद अनुपम के भाई कंचन ओझा ने उनका धन्यवाद दिया है।

आर्थिक तंगी के चलते इलाज में आ रही थी दिक्कत
अनुपम के परिजनों की मानें तो उनकी तबीयत में सुधार हुआ है। उन्हें आईसीयू से निकालकर डायलिसिस के लिए प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है।टीवी धारावाहिक प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाने वाले टीवी कलाकार अनुपम श्याम ओझा की तबीयत इन दिनों खराब चल रही है। उन्हें करीब एक साल से किडनी में दिक्कत है। मुंबई में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी है। आर्थिक तंगी के चलते उनके इलाज में दिक्कत आ रही थी, जिसके बाद उन्होंने मदद की गुहार लगाई थी।

ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार से हुए फेमस
बता दें, अनुपम ओझा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी, लेकिन उन्हें छोटे-मोटे किरदार ही निभाने का अवसर मिला। टीवी सीरियल 'प्रतिज्ञा' में ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार से वह फेमस हुए। उन्होंने कई धारावाहिकों में भी उन्होंने भूमिका निभाई।












Click it and Unblock the Notifications