प्रतापगढ़: बाइक सवार बदमाशों ने हेड कांस्टेबल को मारी गोली, हालत गंभीर

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ में बदमाशों ने डायल 100 के हेड कांस्टेबल को गोली मार दी। आनन-फानन में उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। अज्ञात तीन बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।

miscreants shot policeman in pratapgarh

रुकने का इशारा किया तो मार दी गोली

घटना नगर कोतवाली इलाके के भुपियामऊ चौराहे की है। बताया जा रहा है यूपी डायल 100 की पीआरवी में सवार हेड कांस्टेबल भोलानाथ भुपियामऊ चौराहे पर प्रयागराज को जाने वाली फोर लेन पर तैनात थे। आधी रात पल्सर पर तीन सवारी देख रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें से एक गोली सिपाही के गाल पर लगी तो सिपाही गिरकर तड़पने लगा। जब तक पीआरवी में सवार अन्य पुलिसकर्मी उतरते तब तक हमलावर फरार हो गए।

नहीं लगा हमलावरों का सुराग

घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ जिला अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि वारदात को अंजाम देकर बदमाश लखनऊ से वाराणसी को जाने वाले हाइवे पर भाग निकले, जिनका पीछा भी किया गया लेकिन पुलिस के हाथ खाली ही रहे। भारी पुलिस बल और पीआरवी की टीमें पूरी रात रानीगंज कोतवाली इलाके की खाक छानती रही, लेकिन हमलावरों के सुराग तक नहीं मिल सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+