कोरोना संक्रमित हुए रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, खुद को किया 'Home Quarantine'
कोरोना संक्रमित हुए रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, खुद को किया 'Home Quarantine'
प्रतापगढ़, अप्रैल 18: कोरोना वायरस महामारी की स्थिति प्रतापगढ़ जिले में भयावहा हो गई है। बीते 24 घंटे के अंदर प्रतापगढ़ में कोरोना संक्रमण के 318 नए मरीज सामने आए है। तो वहीं, कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया भी कोरोना संक्रमण की जद में आ गए हैं। राजा भैया की एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्होंने खुद को बेती महल में होम आइसोलेट कर लिया है।

निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया फिलहाल डॉक्टरों से परामर्श करते हुए दवाई ले रहे हैं। राजा भैया की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके समर्थक जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। पूर्व मंत्री कुंवर रघुराज प्रताप सिंह की भी एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरटी-पीसीआर जांच के लिए उनका सैंपल लैब में भेजा गया है। फ़िलहाल राजा भैया ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और डॉक्टरों द्वारा सुझाई गई दवा ले रहे हैं। उधर, सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
अवधेश प्रसाद की पत्नी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी भी कोरोना संक्रमित हैं। दोनों लखनऊ के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि आम आदमी के साथ ही साथ अब माननीय और बड़े अफसर भी कोरोना की चपेट में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उनके कई मंत्री भी संक्रमित पाए गए हैं। उधर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी संक्रमित हैं। योगी सरकार के डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारी संक्रमित हैं।












Click it and Unblock the Notifications